
मालपुरा में दंगा पीडि़तों से मिल पूर्व मंत्रीनाथू सिंह गुर्जर बोले, शासन चलाने में सरकार पूरी तरह नाकाम
मालपुरा. गत दिनों तेज रफ्तार में बाइक चलाने के विवाद को हुए पथराव के घायलों से मिलने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता नाथू सिंह गुर्जर मालपुरा पहुंचे। उन्होंने घायलों और पीडि़तों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदेश सरकार हर क्षेत्र फेल हो चुकी है। प्रदेश में ऐसा शासन होना चाहिए कि सभी को बराबर लेकर चले। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार आने के बाद से प्रदेश में करौली, भीलवाडा, जोधपुर व मालपुरा में दंगे हुए। इससे लगता है की सरकार पूरी तरह शासन चलाने में नाकाम है।
सरकार को चाहिए कि मालपुरा में टोड़ा रोड पर आएसी का मुख्यालय बनाना चाहिए। इससें इस समस्या का स्थाई समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आज तक कांग्रेस सरकार का कोई नुमाइंदा पीडि़तों से आकर मिला क्या? इससें साफ जाहिर होता है कि सरकार की सोच कैसी है।
गुर्जर ने पुरानी तहसील क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंच पथराव में घायल हुए पीडि़त परिवारों के घरों में जाकर घायलों से मुलाकात की। नाथू ङ्क्षसह गुर्जर ने गंभीर रूप से घायल नाथू लाल गुर्जर के घर पहुंचे तथा उससे घटना की पूरी जानकारी ली। पीडि़तों ने बताया की समुदाय विशेष के लोगों की ओर से जमकर पथराव किया गया। लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घरों में पत्थर फेंके गए हैं। घरों के नल कनेक्शन तोड़ दिए गए। पानी की टंकियों को छतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने स्थाई पुलिस चौकी लगवाने तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। इस दौरान एडवोकेट रवि कुमार जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष गालव, पूर्व डीआर नंदकिशोर सैनी, मंणी शंकर शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।
हालात होने लगे सामान्य
मालपुरा में हुए पथराव के बाद पुलिस गश्त जारी है। दूसरी तरफ अब हालात सामान्य हो गए हैं। लोगों का आवागमन पहले की भांति होने लगा है। पुलिस अधिकारी भी लगातार निगरानी रख रहे हैं।
Published on:
28 Apr 2023 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
