सोडा की पूर्व सरपंच छवि राजावत और झुंझुनूं की हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव ने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश में अच्छा कार्य करने पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया ।
टोंक/मालपुरा. सोडा की पूर्व सरपंच छवि राजावत और झुंझुनूं की हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव ने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश में अच्छा कार्य करने पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य उद्देश्य देश बदल रहा है ,महिलाएं आगे आ रही है के विषय पर सवाल जवाब पूछे गए।
सोमवार रात्रि को एक चैनल पर अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में टोंक जिले के मालपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोडा की पूर्व सरपंच छवि राजावत व झुंझुनू जिले के लांबी अहीर सहीद नरसिंहपुर सरपंच नीरू यादव ने भाग लिया। दोनों सरपंच ने शिक्षा, समाज व महिलाओं के लिए किए बेहतरीन कार्यों के चलते केबीसी से बतौर गेस्ट बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों महिला सरपंचों ने अपनी ग्राम पंचायत में किस तरह से विकास कराया, इसकी जानकारी से अवगत कराया वहीं ग्रामीण परिवेश में आने वाली समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया।
कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दोनों सरपंचों द्वारा दिए गए। जिसमें 6 लाख 70 हजार की राशि संयुक्त रूप से जीती दोनों सरपंचों ने ही इस राशि को महिला विकास चैरिटी में देने की घोषणा की। वही दोनों महिला सरपंचों को ग्रामीण विकास के प्रति उनके गतिशील और लीक से हटकर दृष्टिकोण के लिए सोशल मीडिया पर काफी फॉलो किया जाता है।
गांव विकास में निभाई भागीदारी
एमबीए पूर्व सरपंच छवि राजावत ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में देश में अलग प्रकार से कार्य करके अपनी पहचान बनाते हैं उनको अतिथि के रूप में बुलाया जाता है इस कार्यक्रम में हम दोनों सरपंचों को देश बदल रहा है महिलाएं आगे आ रही है के उद्देश्य को लेकर आमंत्रित किया गया। भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए तालाब की खुदाई की गई गांव में आने वाले संकरे रास्तों को चौड़ा किया गया, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को प्रोत्साहन किया गया।
पहली एमबीए सरपंच
छवि राजावत सोडा गांव की दो बार सरपंच रही हैं, उन्हें देश की पहली एमबीए सरपंच कहा जाता है, छवि राजावत देश के प्रख्यात कॉलेज लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ी हैं, छवि राजावत ने अजमेर के मेयो गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की है, वहीं बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉडर्न मैनेजमेंट पुणे से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
पूरे गांव की बदल दी तस्वीर
नीरू यादव झुंझुनूं के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। नीरू यादव वर्ष 2020 में लांबी अहीर पंचायत की सरपंच बनीं थीं। बस फिर क्या था उन्होंने पूरे गांव की तस्वीर बदल डाली। लड़कियों के लिए एक हॉकी टीम तैयार की। अपनी सैलरी से लड़कियों के लिए एक कोच भी रखा। लड़कियों के ट्रेनिंग में कोई चूक न हो जाए इस पर पूरा नजर रखती हैं। इसके साथ ही नीरू यादव एक बर्तन बैंक चलाती हैं। बिना किराए बर्तन का प्रयोग के लिए देती हैं। नीरू एक NGO भी चलाती हैं। जिसका नाम आदित्री फाउंडेशन रखा है। इसका काम के अंतर्गत मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जाते हैं।