19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / KBC में राजस्थान की महिला सरपंच आज करेंगी अमिताभ बच्चन का सामना, जानें कौन हैं नीरू यादव?

KBC में राजस्थान की महिला सरपंच आज करेंगी अमिताभ बच्चन का सामना, जानें कौन हैं नीरू यादव?

Neeru Yadav in Kaun Banega Crorepati : कौन बनेगा करोड़पति यानि की KBC में आज 11 सितंबर को राजस्थान की एक महिला प्रधान, बिग बी अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करेगी। जानें कौन हैं नीरू यादव?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Sep 2023, 10:28 AM IST

kbc.jpg

KBC

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में आज राजस्थान का जलवा रहेगा। राजस्थान की एक महिला प्रधान, आज सोमवार को बिग बी अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करेगी। नीरू यादव आखिरकार कौन हैं? उन्हें हॉकी सरपंच क्यों कहा जाता है। उन्हें जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। नीरू यादव झुंझुनूं के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। नीरू यादव वर्ष 2020 में लांबी अहीर पंचायत की सरपंच बनीं थीं। बस फिर क्या था उन्होंने पूरे गांव की तस्वीर बदल डाली। लड़कियों के लिए एक हॉकी टीम तैयार की। अपनी सैलरी से लड़कियों के लिए एक कोच भी रखा। लड़कियों के ट्रेनिंग में कोई चूक न हो जाए इस पर पूरा नजर रखती हैं। इसके साथ ही नीरू यादव एक बर्तन बैंक चलाती हैं। बिना किराए बर्तन का प्रयोग के लिए देती हैं। नीरू यादव का इस बैंक के शुरू करने के पीछे प्लास्टिक कचरे को कम करने की मंशा है। गांव को 'कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त' बनाने की उनकी पहल है।

नीरू चलाती हैं एक एनजीओ भी

नीरू यादव एक NGO चलाती हैं। जिसका नाम आदित्री फाउंडेशन रखा है। इसका काम के अंतर्गत मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जाते हैं।

KBC का आज होगा प्रसारण

आज सोमवार को इस एपिसोड का प्रसारण होगा। शेखावाटी की नीरू यादव आज राजस्थानी परिधान में KBC की हॉट सीट बैठी होंगी और अमिताभ बच्चन सवाल पूछेंगे। केबीसी 15 में हाकी सरपंच नीरू यादव ने ऐलान किया है कि वह जितनी राशि जितेंगी सब राशि महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की पढ़ाई और खेल के लिए दान कर देंगी। अमिताभ बच्चन ने नीरू के हॉकी और बर्तन बैंक के नवाचार की सराहना की है।