
गांधीवादी विचारक मुजीब आजाद ग्लोबल एंबेसडर बने
गांधीवादी विचारक मुजीब आजाद ग्लोबल एंबेसडर बने
नाइजीरिया के उच्च शैक्षणिक संस्थान ने दिया सम्मान
टोंक. विश्व शांति का वातावरण बनाने में जुटी संस्था पीस कीपिंग एंड पीस बिल्डिंग अकादमी नाइजीरिया, डायनेमिक पीस रेस्क्यू मिशन इंटरनेशनल नाइजीरिया, अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय नाइजीरिया ने गांधीवादी विचारक मुजीब आजाद को ग्लोबल एंबेसडर मनोनीत किया है।
मुजीब आजाद आधिकारिक रूप से नाइजीरिया के इस उच्च शैक्षणिक संस्थान सेेे अपने व्याख्यान विश्व स्तर पर देते रहेंगे। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति एवं अहिंसा के विषय पर शांति एवं सद्भावना निर्माण में विश्व स्तरीय उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर दिया गया है।
यूनिवर्सिटी संस्थापक महासचिव प्रोफेसर एबोरिया उसिहालो चाल्र्स ने मुजीब को सम्मान पत्र दिया है। मुजीब ने बताया कि पीस कीपिंग एंड पीस बिल्डिंग अकादमी, डायनेमिक पीस रेस्क्यू मिशन इंटरनेशनल नाइजीरिया एवं अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय नाइजीरिया शिक्षा को बेहतरीन व शांति अहिंसा की स्थापना में अग्रणी बनाने के लिए कई देशों के साथ समझौते के तहत विश्व स्तरीय शिक्षा संगठन डब्ल्यूइओ से मान्यता प्राप्त है। यह संस्था 195 देशों में विभिन्न विषयों को लेकर शांति निर्माण में जुटी हैै।
बेटी के जन्म पर मिलेगा, कलक्टर का बधाई संदेश
टोंक. जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर नवाचार किया गया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार मेें जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, सीईओ सौम्या झा, उपखण्ड अधिकारी नित्या के. एवं आरएएस अधिकारी नवनीत कुमार ने बेटी के जन्म पर जिला कलक्टर का बधाई संदेश एवं बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत पुस्तिका का विमोचन किया।
ऐसे में अब जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की ओर से जिले में बेटी के जन्म पर बधाई संदेश उसके परिजनों को भिजवाया जाएगा। जिसमें बेटी के बेहतर स्वास्थ्य सुनहरे भविष्य की आशा प्रकट की जाएगी। साथ ही बालिका के समस्त टीकाकरण को लेकर भी ध्यान दिलाया जाएगा। बधाई संदेश में मुख्यमंत्री राजश्री योजना में बेटियों को मिलने वाली 50 हजार रुपए की सहायता की जानकारी भी दी गई है।
बाल विवाह मुक्त राजस्थान साझा अभियान के तहत जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत होने से बालक-बालिकाओं में सकारात्मक, भयमुक्त एवं शैक्षिक वातावरण निर्माण संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भानु प्रकाश यादव, कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुगर सिंह मीना एवं एक्शन एड यूनिसेफ के जिला समन्वयक जहीर आलम मौजूद थे।
Published on:
27 May 2021 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
