
नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने की टीम गठित
टोंक. जिले के एक गांव में लघुशंका करने घर से बाहर निकली 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को जबरन उठाकर ले जाने तथा उसके साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया और सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आने के बाद भी पुलिस मीडिया के लोगों से बचती नजर आई।
सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात में लघुशंका के लिए घर से बाहर आई नाबालिग बालिका को दो जने जबरन उठाकर जंगल की ओर ले गए। जहां दोनों ने बालिका के साथ बलात्कार किया और बालिका को छोडकऱ फरार हो गए। बालिका रोती हुई घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटनाक्रम सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर की। पुलिस द्वारा बालिका की मेडिकल जांच करवाई गई है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
टोडारायसिंह. जयपुर जिले के एक कस्बे में चार वर्षिया मासूम बालिका के साथ बलात्कार कर हत्या करने के विरोध में यहां शुक्रवार को लोगों विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मनमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गत 11 अगस्त को बालिका के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार कर हत्या कर दी तथा शव को पानी में फैंक दिया। इस दौरान लोग मौजूद थे।
Published on:
14 Aug 2021 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
