
लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में पंच महाजन धर्मशाला पर दुर्गा वाहिनी गरबा महोत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहे गरबा महोत्सव में महिलाएं ,युवतियां व बच्चियों ने जमकर डांडिया खनका गरबा खेला।
डांडिया व गरबा की कई प्रतियोगिताएं हुई। समिति सदस्य सिम्पल शर्मा ने बताया कि बच्चियों,युवतियों व महिलाओं के अलग-अलग समूहों में आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
नृत्य में महिलाओं में युवतियों ने डीजे की मधुर धुनों पर जमकर डांडिया किया। इसके पूर्व संत बाबा अवध बिहारी दास समेत अन्य गणमान्य लोगों ने द्वीप प्रज्जवलन कर संगीतमय महाआरती कर गरबा की विधिवत शुरुआत की।