
tonk
टोंक. रोटरी क्लब बनास की ओर से शुक्रवार रात निजी कॉलेज में डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ।
क्लब के अध्यक्ष रोहित कुमावत ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता थे।
अध्यक्षता प्रधान जगदीश गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि मनीष तोषनीवाल, कमलेश सिंगोदिया, राजीव बंसल व सुनिल बंसल थे।
अतिथियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न ग्रु़पों में शामिल लोगों ने डांडिया खेला।
प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर सुनिल बंब, डॉ रामस्वरुप मीणा, जितेन्द्र मित्तल, वसीम खान, मनीष सेठी, राजेश कुमावत आदि मौजूद थे।
सांता किड्स स्कूल में शुक्रवार रात गरबा रास का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर छात्राओं, अभिभावकों व अन्य लोगों ने देर रात तक डांडिया खनकाए।
'मेरे देश की धरती सोना उगले 'ये देश है वीर जवानोंं का समेत अन्य देशभक्ति गीतों पर देर रात तक नृत्य करते रहे।
इससे पहले उरी में शहीद हुए भारतीय सैनिकोंं को श्रद्धांजलि दी गई। शाला निदेशक अशोक शर्मा सहित विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शपथ ली।
इसमें कहा गया कि वे देश के सैनिकों के लिए वे हर समय किसी भी परिस्थिति में साथ देने को तैयार हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनराज साहू ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य खशुबू टिक्कीवाल ने किया।
इस मौके पर दीपिका टिक्कीवाल, अरुणा शर्मा, रश्मी शर्मा, पारुल शर्मा, नीलू अरोड़ा, समरीन, रीना राजौरा, छोटूलाल प्रजापत आदि मौजूद थे।
इधर, बचपन प्ले स्कूल में डांडिया का आयोजन हुआ। इससे पहले स्कूल के निदेशक अविनाश जैन ने मां भगवती की पूजा की। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुई।
यहां आज होगा डांडिया
इनरव्हील क्लब व माहेश्वरी सखी सहेली ग्रुप की ओर से डांडिया का आयोजन रविवार रात मधुवन पैराडाइज में होगा।
क्लब अध्यक्ष रेखा जाजू ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि एसपी प्रीति जैन होगी। अध्यक्षता नगरपरिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन करेगी।
निवाई ञ्च पत्रिका. पूर्व छात्र संस्था द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में शनिवार को डांडिया-2016 का आयोजन किया गया।
इसमें छात्राओं की कई प्रतियोगिताएं भी हुई। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि ओ. पी. गुप्ता, संस्था उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, सचिव बन्नालाल चौधरी, प्रचार सचिव असलम, कन्हैयालाल पारीक एवं समारोह की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य रेणु अग्रवाल ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
प्राचार्य ने बताया कि समारोह में शैलीपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कन्दमाता आदि ग्रुप की ओर से डांडिया की प्रस्तुति दी गई। इसमें स्कन्दमाता ग्रुप विजय रहा।
एकल गायन में कोमल अग्रवाल, सजावट में मीरा व लक्ष्मी मीणा प्रथम रही। इस अवसर पर दीपेन्द्र सिंह, व्याख्याता डॉ. आशासिंह, मोनिका सिंह, कविता शर्मा, किरण खण्डेलवाल, डॉ. चंचल गर्ग आदि मौजूद थी। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।
उनियारा @ पत्रिका. कस्बे के वार्ड नौ डांडिया का आयोजन हुआ। आयोजक जयदीप एवं चेतन शर्मा ने बताया कि डांडिया महोत्सव में राजपूती पहनावे में महिलाएं एवं बालिकाओं ने डांडिया खेला।
बलभद्रसिंह नरूका ने दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर शोभा शर्मा, चंचल गुप्ता, गिरिजा शर्मा, सुमन, शालिनी मौजूद थी।
देवली @ पत्रिका. शहर में शनिवार को आदर्श इण्डियन पब्लिक स्कूल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने जमकर डांडिया नृत्य किया।
प्रधानाध्यापक मोनिया जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक मोहित मंगल ने दीप जलाकर की। कार्यक्रम में कक्षा एक से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न फिल्मी, धार्मिक डांडिया गीतों पर जमकर डांडिया व गरबा नृत्य किया।
कार्यक्रम में बीएड कॉलेज प्राचार्य कैलाश चंद सुवालका आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार देवकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेें शनिवार को डांडिया महोत्सव में छात्राओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया।
प्राचार्य धीरज सिंह ने बताया कि इस मौके पर निदेशक रमेश मुकुल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर डांडिया नृत्य किया।
इस दौरान बीएड ग्रुप की अंजली एण्ड ग्रुप प्रथम, पीजी ग्रुप की जय अम्बे ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट ड्रेस में निकिता शर्मा प्रथम, नीता व निकिता द्वितीय, थाली सज्जा में राधा प्रथम, पूजा कोठारी व रश्मि सोगाणी द्वितीय, राजस्थानी डांस में पूजा प्रथम, सुरभि व लक्ष्मी द्वितीय, बेस्ट डांडिया सजावट में दुर्गा जांगिड़ प्रथम व सोनिया द्वितीय स्थान पर रही।
लाम्बाहरिसिंह@ पत्रिका. दुर्गा वाहिनी गरबा महोत्सव समिति की ओर से चल रहा गरबा महोत्सव परवान पर है।
जोश एवं उमंग के साथ महिलाओं व युवतियों ने डांडिया खनकाए। समिति सदस्य डिम्पल शर्मा ने बताया कि इसके अलावा अलग-अलग समूहों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
