
उनियारा क्षेत्र के खेलनिया में गौरव पथ के शिलान्यास के बाद ग्रामीणों से चर्चा करते विधायक राजेन्द्र गुर्जर।
उनियारा. विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा है कि सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। वह भले शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण। इसमें बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे है। विधायक गुर्जर ने यह बात शुक्रवार को खेलनियां में आयोजित गौरव पथ शिलान्यास समारोह में कही। उन्होंने कहा कि 60-60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ से लोगों की आवाजाही सुलभ होगी।
इससे पहले उन्होंने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। समारोह में प्रधान ममता जाट, भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष हंसराज धाभाई, महामंत्री पवन पारीक, धनपाल गुर्जर, रामसिंह चौधरी ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले चोरू व ककोड़ में भी गौरव पथ का शिलन्यास किया गया।
विद्यालय का किया निरीक्षण
खेलनिया में विधायक ने माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन की दीवारों में दरारें देखकर नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक को उन्होंने स्टीमेट बनाकर उनके पास भिजवाने को कहा। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
बिजली आपूर्ति में हुआ सुधार
पीपलू. कठमाणा गांव की अहिरान ढाणी कछावली में लम्बे समय से व्याप्त कम वोल्टेज से बिजली आपूर्ति की समस्या का हल बिजली निगम ने शुक्रवार को कर दिया। उपभोक्ता एस.आर. यादव ने बताया कि उनकी ढाणी में 25 घरेलू कनेक्शन क्षमता के लगे हुए टांसफॉर्मर पर 50 से अधिक घरेलू कनेक्शन का भार था।
इससे आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंकने, अर्थ लिंक टूटने से टू फेज होने तथा बिजली उपकरण फुंकने की समस्या पैदा होती थी। ग्रामीणों ने यह समस्या कठमाणा में हुई जनसुनवाई में जिला कलक्टर सूबे सिंह यादव को बताई। कलक्टर के निर्देश पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली भार को बराबर बराबर विभाजित करने की कार्रवाई की गई।
Published on:
08 Apr 2017 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
