
पारंपरिक खेती छोड़ लगाया अमरूद का बगीचा, पाई लाखों की आमदनी
किसान अब पारंपरिक खेती को छोडकऱ अन्य प्रकार की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ाने में जुटे हुए हैं। पीपलू उपखंड क्षेत्र के जयकिशनपुरा के एक किसान ने बनवाड़ा के पास अपने परिचितों से प्रेरित होकर करीब 5 वर्ष पहले 8 बीघा भूमि में करीब 1 लाख रुपए खर्च कर अमरूद का बगीचा लगाया, जिससे वह अब अपना खर्चा हटाकर लाखों रुपए कमा रहा है।
जयकिशनपुरा के किसान हरिनारायण व्यास ने करीब 5 वर्ष पूर्व बनवाड़ा के पास स्थित अपनी 8 बीघा भूमि में पारंपरिक खेती को छोडकऱ अमरूद की खेती की तरफ कदम बढ़ाए तो उसकी आर्थिक स्थिति ही बदल गई। उसने सवाईमाधोपुर जिले से अमरूद के 800 पौधे लाकर लगाएं।
10 लाख रुपए की आमदनी हो चुकी
2 वर्ष बाद सभी पेड़ों पर बहुत अच्छे फल भी आए। इतना नहीं अमरूद के बगीचें में अमरूद आने से पहले गेहूं की फसल भी की, जिससे खर्चा काटकर करीब 1 लाख रुपए की आमदनी हुई। वहीं गत दो वर्ष तथा इस वर्ष को मिलाकर अब तक अमरूद विक्रय से करीब 10 लाख रुपए की आमदनी हो चुकी हैं। किसान ने बताया कि परिचितों के प्रेरित करने काफी सोच विचार करते हुए अमरूद की खेती शुरू की थी। जिससे आज आमदनी अच्छी होने से खुशी हैं।
क्षेत्र में ही हो रही खपत
किसान हरिनारायण ने बताया कि अमरूद का स्वाद ऐसा हैं कि इनको बेचने के लिए इधर-उधर भी नहीं भटकना पड़ रहा हैं। बनवाड़ा से पहले जुझार जी महाराज के यहां खेत से अमरूद लाकर सडक़ किनारें इन्हें बेचा जा रहा हैं। वहीं आस-पास के गांवों में ट्रैक्टर की ट्रॉली में ले जाकर विक्रय किया जा रहा हैं। इन अमरूदों को लोग नमक मिर्च का मसाला लगाकर खाते हैं तो इनका स्वाद ओर बढ़ जाता है। इसी कारण यहां से गुजरने वाली कई चमचमाती कारें एवं दुपहिया वाहन चालक मीठे एवं रसभरे अमरूदों को देख यहां रूकने का लोभ नहीं त्याग पाते।
ग्रामीण क्षेत्र में ही हो गई खपत
बर्फ खान गोला मतलब बर्फ से बनी आइस्क्रीम नहीं बल्कि अमरूद की एक किस्म है। जिसका पीपलू क्षेत्र के बनवाड़ा के पास मुख्य सडक़ मार्ग के समीप 8 बीघा में बगीचा हैं। जिसके दीवाने यहां रुककर इसका स्वाद चखना नहीं भूलते। बनवाड़ा सरपंच गिर्राज प्रजापत, भागीरथ व्यास, राजकुमार शर्मा, पप्पूलाल शर्मा, दशरथ, भगवान, दुर्गालाल शर्मा ने बताया कि जिले में पहले गहलोद के अमरूद का क्रेज था लेकिन अब बनवाड़ा के पास बर्फ खान गोला अमरूद लोगों की पसंद बने हुए हैं। यह अमरूद वर्तमान में औसतन फुटकर भाव में 50 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।
Published on:
01 Dec 2023 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
