
आग के चलते खेत में खड़ी लगभग आठ बीघा ज्वार की फसल जलकर राख हो गई।
राजमहल. बोटून्दा पंचायत क्षेत्र के कल्याणसिंहपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते खेत में खड़ी लगभग आठ बीघा ज्वार की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर को अचानक आग लगने से गांव के बद्री लाल मीणा व रणसिंह मीणा के खेत में अचानक आग लग गई।
खेत में खड़ी ज्वार की फसल सूखी होने से देखते ही देखते आग की लपटों ने आठ बीघा भूमि की फसल को जलाकर राख कर दिया। आस पास के खेतों में फसल कटाई का कार्य कर रहे किसानों ने अपनी सूझबूझ से समय रहते नजदीकी कुओं पर लगे इंजन पम्प सैट व टैंकरों से आग पर काबू पा लिया
जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है, लेकिन हर बार दमकल के लिए प्रशासन को सूचना देने के बाद भी समय पर सेवा उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
फसल जलकर राख
टोडारायसिंह. बोटूंदा पंचायत के कल्याणसिंहपुरा गांव में शनिवार दोपहर खेत में अचानक लगी आग में 8 ट्रॉली ज्वार की फसल जलकर राख हो गई। रामदेव मीणा के खेत में ज्वार की फसल कटी हुई पड़ी थी।
दोपहर उक्त खेत में अचानक आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे टोडारायसिंह दमकल बुलवाई। इससे पहले ग्रामीणों ने टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग में करीब 8 ट्रॉली ज्वार की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों की सुझबूझ से टला हादसा
पचेवर. थाना क्षेत्र के बनेडिया चारणान गांव में एक घास के खेत में आग लग जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सुझबूझ के चलते हुए करीब तीस ट्रॉली ज्वार के चारा को बचाया गया। ग्रामीणों ने मिट्टी के सहयोग से आग पर काबू पाया। जहां पर बड़ा हादसा होने से बच गया।
सूचना पर पहुंचे एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि राजेन्द्र पुत्र मुरारीदान चारन के घास के खेत में अज्ञात कारणों से आग गई। जहां पर दो ट्रॉली ज्वार का चारा जलकर राख हो गया। पास ही खेतों में करीब तीस ट्रॉली चारे की पड़ी थी। मौके पर पहुंची दमकल के सहयोग से खेत में लग रही आग को बुझाया गया।
Published on:
20 Oct 2018 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
