जयपुर की तर्ज पर टोंक के मुख्य बाजार में भी दुकानों के बाहर बरामदे थे। जिनमें से होकर लोग बाजार में पैदल ही चला करते थे। इसके चलते सडक़ पर किसी प्रकार का यातायात का दबाव नहीं होता था। लेकिन बरामदों को दुकान में ही शामिल कर लिया गया। ऐसे में बाजार संकरा हो गए और जाम लगना आम बात हो गई है।