टोंक. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज़ गुरूवार को टोंक विधानसभा मेें अभियान के जिला प्रभारी विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा व प्रदेश सचिव जिला प्रभारी कांग्रेस संगठन महेन्द्र सिंह खेड़ी ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान का वार्ड नं. 50, 51,52 से शुभारंभ किया गया।
जिसका सब्जी मंडी चौराहा से होते हुए हरिजन बस्ती, छुट्टन खां चौराहा, कालीपलटन, सब्जी मंडी के रास्ते होते हुए मतदान केन्द्र पर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी शर्मा ने कहा कि जब से मोदी सरकार केन्द्र में सत्ता में आई है, महंगाई से नागरिकों की कमर टूटती जा रही है उन्होंने कहा कि देश हर वर्ग किसान, युवा, मजदूर, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी केन्द्र की गलत आर्थिक नियतियों से परेशान है।
उन्होनें कहा कि अभियान के दौरान मोदी सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराएगें। जिला प्रभारी सचिव महेन्द्र सिंह खेड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान संदेश दिया है जिसको अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचाएगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, पूर्व विधायक कमल बैरवा, सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, कैलाशी देवी मीणा, ,दिनेश चौरासिया, हरिप्रसाद जोनवाल, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, पार्षद भरत वर्मा, आदि ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाएं तथा केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों से अवगत कराएं।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया तथा जनसंपर्क कर यात्रा के स्टीकर, पम्पलेट आदि आमजनता को बांटे गये। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सालोदिया, पार्षद रामदेव गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, फोजू मीणा, रामलाल सेनीवाल, किरोड़ी मीणा, पार्षद पूजा सोदा, मुन्ना लाल टोपियां,सोशल मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हंसराज चौधरी आदि मौजूद थे।