10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: कार की टक्कर से बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे हैड कांस्टेबल की हुई मौत, बाइक चालक सहित एक युवक हुआ घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
head-constable-dies-in-car-collision

video: कार की टक्कर से बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे हैड कांस्टेबल की हुई मौत, बाइक चालक सहित एक युवक हुआ घायल

टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक में शनिवार शाम कार ने आगे चल रही बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जहां से एक को जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद सआदत अस्पताल में पुलिस उपाधीक्षक हरिप्रसाद सोमानी तथा सदर थाना प्रभारी जगदीशप्रसाद मीणा पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक हैड कांस्टेबल गुलाबपुरा थाना दूनी निवासी रामसिंह (42) पुत्र अम्बालाल मीणा है।

वह पुलिस लाइन में नियुक्त था। वहीं घायलों में भाभरा जिला पाली निवासी जयपाल पुत्र जुगलकिशोर तथा बोरनादी थाना सोजत जिला पाली निवासी मानसिंह पुत्र रामसिंह हैं। पुलिस ने बताया कि घायल मानसिंह का ससुराल मेहंदवास थाना क्षेत्र के लाम्बा गांव में है।

ऐसे में मानसिंह अपने दोस्त जयपाल के साथ बाइक पर लाम्बा गांव जा रहे थे। वे दोनों जयपुर से आ रहे थे। इस दौरान टोंक में बायपास पर हैड कांस्टेबल रामसिंह ने उनसे एक होटल तक छोडऩे को कहा। ऐसे में वे तीनों बाइक पर जा रहे थे। कुछ देर बाद ही पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल तथा हैड कांस्टेबल रामसिंह काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। जबकि मानसिंह उछलकर वहीं गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तीनों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हैड कांस्टेबल रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जयपाल को जयपुर रैफर कर दिया।