
बाजार में छाई होली की रंगत, रंग गुलाल से सजी दुकानें
सदभावना ओर रंगों का दो दिवसीय पर्व 24 एवं 25 मार्च को बनाया जाएगा। शुभ मुर्हुत में रात्री को होलीका दहन होगा। सोमवार को रंग - गुलाल व चंग की धाप पर धुलण्डी का पर्व मनाया जाएगा। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मस्ती करेंगे। होली एवं गणगोर महोत्सव समिति की और से सोमवार को धुलण्डी पर पुरानी टोंक से सम्राट की सवारी निकाली जाएगी। होली को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। मिठाई ओर नमकीन की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई।
दुकानों के बाहर सजी विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बच्चों को लुभा रही है। दुकानदारों ने बताया कि खिलौने वाली, बंदूक वाली और टैंक वाली पिचकारी की सबसे अधिक मांग है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की पिचकारी उपलब्ध है। इसके साथ ही खुशबू वाली गुलाल, कलर स्मोक, गुब्बारे, रंग की डिब्बी आदि की मांग बढ़ती जा रही है।
पिछले कुछ समय से कलर स्मोक की एकाएक मांग बढ़ी है। इसमें धुएं के रूप में विभिन्न कलर निकलते हैं। हर्बल गुलाल प्राकृतिक रूप से बनाई जाने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार में पांच ग्राम की पैकेट से लेकर 100 ग्राम तक रंग दुकान में है। सामान्य गुलाल 35 रुपए से लेकर 100 रूपए तक भाव में मिल रही है।
ये रहेगा मुहूर्त
पं जगदीश नारायण स्मृति मंच एवं वेदिक शोध संस्थान टोंक के संयोजक डॉ.पं पवन सागर ने बताया कि 24 मार्च सुबह 9.54 बजे से पूर्णिमा शुरू होगी जो 25 मार्च को दोपहर 12.29 बजे संपन्न होगी। 24 मार्च को शाम 6.33 से 7.53 बजे तक भद्रा पूंछ में रहेगी। इससे होलिका दहन का मुहूर्त रात 11.15 बजे से रात 12.15 बजे तक के बीच होगा। अगले दिन रगों को पर्व धुलंडी मनाई जाएगी। सागर ने बताया कि 25 मार्च सोमवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है।
धुलण्डी पर निकलेगी सम्राट की सवारी
होली एवं गणगोर महोत्सव समिति की और से धुलण्डी पर पुरानी टोंक अजमेर वालों की कोठी से सम्राट की सवारी निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश पांडे ने बताया कि सुबह 8 बजे सवारी बेंडबाजों, ऊंट गाडिय़ों व घोड़ों के लवाजमों के साथ रवाना होगी। सम्राट की सवारी पुरानी टोंक, घण्टाघर, बड़ा कुंआ, तख्ता, नोशे मियां का पुल होते हुए वापिस अजमेर वालों की कोठी पहुंचेगी।
Published on:
23 Mar 2024 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
