टोंक. अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला टोंक महिला मंडल की ओर से कंकाली माता मंदिर में ‘रंग रंगीलों सतरंगी फागोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज सहित सर्व समाज की महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। इस दौरान कंकाली माता व राधा कृष्ण की मूर्तियों का फूलों से श्रृंगार किया गया। साथ ही कार्यक्रम में गणगौर के पारंपरिक गीतों सहित फाग उत्सव का आनंद लिया।
महिला जिला अध्यक्ष रेखा जाजू ने बताया कि कार्यक्रम में भजन गायक मोहन सोनी, अनीता दुसाद, अभिलाषा तमोली, नीलू साहू, कृष्णा पारीक, संतोष देवी आदि ने फूलों से सज रहे वृंदावन बिहारी, दीवाना तेरा आया तेरी नगरी में, बाबा श्याम के दरबार मची रे होली, नैना नीचा करले श्याम ने रिझावै ली काईं री भजन पेश कर माहौल को धर्ममय कर दिया। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
इत्र की उड़ी खुशबू
महामंत्री अंजलि गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज सहित सर्व समाज की महिलाओं ने फाग उत्सव सहित ईसर गणगौर के पारंपरिक भजनों का आनंद लेते हुए अबीर गुलाल और फूलों की होली सहित इत्र की बौछार के साथ होली खेली। ब्लॉक महिला अध्यक्ष अंजलि शेखावाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में रानी व मानसी विजयवर्गीय ने राधा-कृष्ण की सजीव झांकी का मंचन किया।
कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय व अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक चले कार्यक्रम में जमकर भक्तिरस बरसा। अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के आयोजन हर साल देवस्थान में जरूर होना चाहिए, इससे महिलाओं में सनातनी प्रवृति व भगवान के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अगली बार भी इस तरह का आयोजन अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।
आरती व कंकाली माता के भोग के बाद प्रसाद वितरण कर फाग उत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीना दुसाद, हेमलता खंडेलवाल, संगीता नामा, मंजू गांधी, मंजू गर्ग, संगीता मंगल, मंजू खंडेलवाल, बीना छामुनिया, मंजू धोकरिया, मंजू विजयवर्गीय, कान्ता काहल्या, रेखा, ङ्क्षपकी अजमेरा, चेतना गर्ग, अनिता विजयवर्गीय, ममता शर्मा, रेखा शर्मा, निधि रावत, चमेली सोनी, गीता विजयवर्गीय, संतोष गुप्ता, कमला विजय सेन, दुसाद, राधा दुसाद, नवल दुसाद, अंजू कक्कड़ महिलाएं मौजूद थी।इसी प्रकार सुरेश जाजू, ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक गांधी, रामजीलाल विजयवर्गीय, महेंद्र, बद्री विजय, श्याम सुंदर विजय, अनिल कासलीवाल, कुशल माहेश्वरी, राजेश मंगल, भागचंद विजय आदि ने फागोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सम्भाला।