
शिक्षा में नवाचार व सृजनात्मकता विषय पर कार्यशाला में शिक्षक को शिक्षा की आधार शिला बताया
टोडारायसिंह. उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी ने कहा शिक्षक व अभिभावक बच्चों के सृजनात्मक विकास के लिए उनकी मौलिकता व सृजनात्मकता सोच को मोबाइल की सीमितता से बाहर निकाल कर, धरातल देने का प्रयास करें।
मुख्य वक्ता डॉ. नेगी पंचायत समिति सभागार में सामाजिक सरोकार मंच एवं स्वैच्छिक शिक्षक मंच की ओर से आयोजित शिक्षा में नवाचार व सृजनात्मकता (पठन-लेखन) विषय पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकगणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा परिवेश अच्छा होगा तो संस्कार अच्छे होंगे।
शिक्षाविद् शम्भूसिंह राजावत ने कहा शिक्षक ही शिक्षा की आधार शिला है। निजी विद्यालय प्रधानाध्यापिका कमलेश शर्मा, शिक्षक सत्यनारायण पारीक व सत्यनारायण सैनी ने भी विद्यालयो में किए नवाचारों को साझा किया।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अध्यापिका संतरा देवी ने स्वागत गीत के साथ की। इस दौरान तहसीलदार कपिल शर्मा, सीबीईओ राजेन्द्र शर्मा, सीडीपीओ जीतेन्द्र मीणा, शिक्षाविद् तुलसीदास शर्मा, अजीम प्रेम फाउण्डेशन अच्युत ठाकुर, देवेन्द्र जोशी, अदनान, उमाकांत शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन सुनील भारत व राजकुमार प्रजापत ने किया।
युवा मंच का गठन
मालपुरा. मालपुरा में 19 से 24 मई तक पाण्डुक शिला स्थित नवनिर्मित जिनालय में होने वाले श्री शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पाण्डुकशिला युवा मंच का गठन बुधवार रात किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष दीपक ठेग्या, उपाध्यक्ष अमित जैन, विकास जैन, मंत्री दीपक गोयल, प्रचार मंत्री भानू जैन, कोषाध्यक्ष मनीष ठेग्या तथा संरक्षक पवन गोयल व पवन मोदी को मनोनीत किया गया।
Published on:
06 Apr 2019 10:13 am
