
अधूरा सडक़ निर्माण बना परेशानी का सबब, मुख्य मार्गो पर हो जाती हैं जाम की स्थिती
बंथली. आवां-दूनी मार्ग के नवीनीकरण कार्य को लेकर दूनी तहसील मुख्यालय पर ठेकेदार की ओर से किया जा रहा सीसी सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से पहले बंद कर देने से कस्बेवासियों, राहगीरों सहित वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
एक लेन पर अधूरी सडक़ निर्माण से आए दिन बस स्टैण्ड सहित अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती हैं। साथ ही दुर्घटना का भी भय बना हुआ हैं। उल्लेखनीय हैं कि ठेकेदार ने कालाकाकरा से दूनी नहर तक बनने वाले सीसी मार्ग की एक लेन पर अधूरा सडक़ निर्माण करा होली से पूर्व कार्य बंद कर दिया।
तो दूसरी लेन पर निर्माण शुरू नहीं करने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा हैं। ग्रामीण महादेव गुर्जर, सत्यनारायण बडग़ुर्जर, शाकीर खां सहित अन्य लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने एक लेन पर आधा-अधूरा सडक़ निर्माण कराया हैं तो दूसरी लेन पर अभी कार्य शुरू नहीं किया गया, इससे कस्बेवासियों, राहगीरों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
स्थित यह हैं कि एक लेन पर उंची सीसी सडक़ बन जाने से वाहनों का एक लेन पर चलना मुश्किल हो गया, इससे मुख्य बस स्टैण्ड सहित आवां एवं सरोली मार्ग पर आए दिन जाम लगने की नौबत आ जाती हैं।
सबसे अधिक समस्या दुपहियां वाहन चालकों को आ रही हैं। उन्हें चक्कर लगा या फिर नवनिर्मित एक लेन पर चढऩे के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। इससे आए दिन दुर्घटना हो रही हैं।
बुधवार को नवनिर्मित सडक़ पर बाइक चढ़ाने के दौरान दूनी निवासी अजय झंवर गंभीर घायल हो गया, जिसे बाद में राहगीरों ने दूनी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर सानिवि टोड़ारायसिंह के अधिशाषी अभिंयता आर. सी. बैरवा का कहना हैं कि ठेकेदार को कार्यालय बुलवा कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
Updated on:
07 Apr 2019 06:47 pm
Published on:
07 Apr 2019 06:47 pm
