
आवां में विकास कार्यों का जायजा लेते अभियन्ता।
आवां. पर्यटन विभाग व सार्वजनिक विभाग के अभियन्ताओं ने आवां में चल रहे लगभग 6 करोड़ के कार्यों का निरीक्षण कर विकास की सम्भावना को तलाशा। पर्यटन के मानचित्र पर इसे नई पहचान दिलाने के लिए इसकी रिपोर्ट बना कर जल्द ही सरकार को भेजी जाएगी।
अधिकारियों ने अखनेश्वर सीसी सडक़ में लगाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता सुधारने की हिदायत भी दी। आवां सरपंच राधेश्याम चन्देल ने बताया कि सवाईमाधोपुर स्थित पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह चारण, सानिवि के टोंक अधीक्षण अभियन्ता आर. एस. बैरवा, अधिशासी अभियन्ता आर. सी. बैरवा, सहायक अभियन्ता राजीव अग्रवाल ने अखनेश्वर धाम के कायाकल्प की सम्भावनाएं तलाशी।
मंदिर व तालाब के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्य निखारने के लिए पाळ पर टाइल्स व रैलिंग लगाना, हाई पावर लाइट लगाना, पौधारोपण करने, सरोवर के बीच फव्वारा लगाने सहित नौकायन से सैर कराने की योजना पर चर्चा की। अखनेश्वर बाल उद्यान मे पार्क विकसित कर बच्चों के खेलकूद के लिए चकरी, झूले इत्यादि की समीक्षा भी की गई।
अभियन्ताओं का कहना है कि आवां में चल रहे घाटी के देवनारायण से लडडू जी की बावड़ी तक सीसी सडक़ मय डिवाडर, जैन तीर्थ सुदर्शनोदय सडक़, समरा माता से अखनियां तालाब तक की सीसी सडक़ का निरीक्षण किया।
निवाई. जमात क्षेत्र में स्थित वार्ड नम्बर 1 के सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजनान्तर्गत परियोजना के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का जिला प्रभारी सचिव रोलीसिंह एवं महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक अंजू चौहान, उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य, विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने निरीक्षण किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी बन्टी कुमार बालोटिया ने प्रशिक्षण एवं विभागीय कार्यो की जानकारी दी।
कार्यशाला हुई
पलाई. ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की ओर से यूनीसेफ व जिला प्रशासन के सहयोग से आपणी योजना आपणो विकास कार्यक्रम के तहत अटल सेवा केन्द्र में प्रगति प्रसार अधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। कार्यशाला में योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया।
प्रगति प्रसार अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, लेकिन योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी के अभाव में पात्र लोगों को पूरा नहीं मिल पाता। कार्यशाला में सरपंच रामभरोसी मीणा, सचिव धर्मेन्द्र नायक, एएनएम कविता मीणा, बिलासपुर सचिव अशोक, पटवारी बालूराम जाट आदि मौजूद थे।
Published on:
30 Dec 2017 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
