25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसडीओ ने निरीक्षण कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई दुकानों को हटवाए जाने के दिए निर्देश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
instructions-to-remove-encroached-shops

एसडीओ ने निरीक्षण कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई दुकानों को हटवाए जाने के दिए निर्देश

उनियारा. उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने सोंप पंचायत के कोटड़ी बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर वहां किए गए अतिक्रमणों को हटवाए जाने के निर्देश दिए है।

जानकारी अनुसार कुछ लोगों द्वारा कोटड़ी ग्राम में बस स्टैण्ड के आस-पास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दुकानें, मकान एवं बाड़े बनाकर अतिक्रमण कर लिए जाने की शिकायत की थी, जिस पर उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा एवं तहसीलदार संदीप कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौके पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होना पाया गया। इस पर उन्होंने तहसीदार संदीप कुमार चौधरी, पटवारी रामदयाल योगी, गिरदावर रामभरोस मीणा को रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए।

साथ ही अतिक्रमियों को नोटिस जारी करने को कहा। यदि उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो मजबूर होकर उनके अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे। इस दौरान पटवारी पवनेश कु मार जोशी सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद थे।

दो दिन से नहीं हो रही जलापूर्ति
नगरफ ोर्ट. कस्बे में दो दिन से जलापूर्ति ठप है। दो दिन से बीसलपुर पेयजल योजना का नलों में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते कस्बे वासी दो दिन से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

जलदाय विभाग के कनिष्ट सहायक अभियंता का कहना है कि क्षेत्र के गांव की गुराई के पास बीसलपुर पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटी हुई है। जिसके कारण कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

पाइप लाइन को कर्मचारी ठीक कर रहे हैं। जैसे ही पाइप लाइन ठीक होगी, जल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग