5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बातों में उलझाकर छह लाख के आभूषण चुराए, तीन शातिर महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

सर्राफा बाजार निवाई में की एक एक दुकान से शातिर अज्ञात महिलाओं ने सौ ग्राम सोने के आभूषणों का डब्बा चुरा ले गई।जिससे सर्राफा बाजार में हडक़ंप मच गया।  

2 min read
Google source verification
बातों में उलझाकर छह लाख के आभूषण चुराए, तीन शातिर महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

बातों में उलझाकर छह लाख के आभूषण चुराए, तीन शातिर महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

सर्राफा बाजार निवाई में की एक एक दुकान से शातिर अज्ञात महिलाओं ने सौ ग्राम सोने के आभूषणों का डब्बा चुरा ले गई।जिससे सर्राफा बाजार में हडक़ंप मच गया। लोगों ने महिलाओं को शहर में विभिन्न जगह तलाश किया। परंतु महिलाएं फरार होने में कामयाब रही।

थानाधिकारी हरिपाल ङ्क्षसह ने बताया निवाई शहर के सर्राफा बाजार में श्रीगोङ्क्षवदम ज्वैलर्स पर तीन महिलाएं पहुंची और सोने का मंदलियां दिखाने के लिए कहा। इस पर दुकानदार जयमल सोनी ने उन्हें सोने का मंदलिया दिखाया। शातिर महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी को बातों में लगाकर अन्य आभूषण दिखाने के कहा। जैसे ही व्यापारी अपनी तिजोरी खोलने के लिए मुड़ा तो महिलाओं ने 100 ग्राम सोने के मांदलिए से भरा डिब्बा चोरी कर लिया।

डिब्बा गायब मिला

इसके बाद महिलाओं ने दुकानदार को थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर दुकान से चली गई। महिलाओं के जाने के बाद सर्राफा व्यापारी ने अपने सोने के आभूषणों के डिब्बों को तिजोरी में रखने के लिए संभाला तो करीब सौ ग्राम सोने के बने हुए मांदलिए का डिब्बा गायब मिला। इस फर पीडि़त दुकानदार ने तुंरत इसकी घटना की जानकारी आसपास की सर्राफा व्यापारियों को दी।

शातिर तीन महिलाएं नजर आई

इससे आसपास के व्यापारी एकत्रित हो गए। दुकान का मुनीम बाइक लेकर अज्ञात शातिर महिलाओं की तलाश में शहर का चप्पा चप्पा तलाशा, परंतु महिलाएं कहीं नहीं मिली। थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानकारी मिली कि उक्त घटना में शातिर तीन महिलाएं नजर आई है।

पुलिस ने नाकेबंदी करवाई

थानाधिकारी हरिपाल ङ्क्षसह पुलिस जाप्ते सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की गाडियों ने भी शातिर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। थानाधिकारी ने घटना की सूचना कर नाकेबंदी करवाई। पुलिस उपाधीक्षक महावीर ङ्क्षसह शेखावत जानकारी दी। इस पर पुलिस उपाधीक्षक ने अज्ञात महिलाओं की तलाश हेतु पुलिस की एक टीम जयपुर के लिए रवाना कर दी। दूसरी टीम तकनीकी माध्यम से शातिर व बदमाश महिलाओं की तलाश में जुट गई है।