9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मना महापुरुषों के आदर्शो को जीवन में उतार सत्य के मार्ग पर चलने की कही बात

जिलेभर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।  

2 min read
Google source verification
jubilee-of-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri

विधायक अजीत मेहता व प्रधान जगदीश गुर्जर ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

टोंक. जिलेभर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी के तहत विधायक अजीत मेहता व प्रधान जगदीश गुर्जर ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर नवेद खान, छोटू लाल जाट, रामजस जाट, सीताराम चावला आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को स्वतंत्र कराने में जीवन देश के नाम कर दिया। इसके बाद कच्ची बस्ती में श्रमदान किया गया।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध जन सम्पर्क किया गया। इस दौरान सऊद सईदी, दिनेश चौरासिया, टोंक देहात अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, सुनिल बंसल, शकीलुर्रमान, इम्तियाज खान, सेवादल जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक खान, लोकसभा क्षेत्र यूथ अध्यक्ष जसराम मीणा, कैलाशीदेवी मीणा, नईमुद्दीन अपोलो, मोहनलाल मीणा, मुदस्सर मोहम्मद, राहुल सैनी आदि मौजूद थे।

सोफिया सीनियर हायर सैकेंडरी स्कूल में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाईगई। मुख्य अतिथि गांधी मुजीब आजाद थे। अध्यक्षता निदेशक शब्बीर नागौरी ने की। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अहसान, अख्तर सुलेमान, अरुण जोशी थे। मुजीब ने कहा कि गांधी ने अंग्रेजों से बिना हथियार के लड़ाई का एलान किया था।

विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गांधी व शास्त्री की जयन्ती पर निदेशक रमेश काला ने कहा कि शास्त्री के जीवन में सरलता का समावेश था। गांधी की जयन्ती ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस‘ के रूप में मनाई जाती है। इस दौरान प्रबन्ध निदेशक विवेक काला, मीडिया प्रभारी सुनित जैन, रामनारायण बैरवा, रमेश तिवारी, नीरज शर्मा, मोअज्जम अहमद आदि मौजूद थे।

मानव धर्म मूक बधिर एवं नैत्रहीन विद्यालय एवं पन्नाधाय श्रवण बाधित शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से दिव्यांगों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने गांधी एवं शास्त्री का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आस-पास सफाई की गई।

कार्यक्रम में कोर्स कोर्डीनेटर विमलेश मिश्रा, अनिल वर्मा, कुलदीप राजोरा, आंचल शर्मा, मोनिका शर्मा, समा खान, इब्तेसाम दुर्रानी, मनराज मीणा आदि मौजूद थे। न्यू सोल्जर पब्लिक स्कूल में भी जयंती मनाई गई। इसमें निदेकश मुमताज ने विचार व्यक्त किए।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में गांधी व शास्त्री की जयंती पर पर्यावरण, स्वच्छता एवं युवा विषय पर व्याख्यान हुए। मुुख्य अतिथि मदनमोहन नामा थे। सहायक प्राचार्यप्रीति जैन ने बताया कि छात्राओं की गीत, काव्यपाठ व निबंध प्रतियोगिता हुई। इस दौरान जे. पी. वर्मा, डॉ. पीयूष पारीक मौजूद थे।

माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में जयंती पर स्वदेशी सप्ताह का समापन हुआ। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने को कहा। इसी प्रकार सेंट जोजफ पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हुमा खान ने महात्मागांधी व शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण किया।

सेंट जोजफ कॉलेज फॉर टेक्निकल एजूकेशन में प्राचार्य रिजवान अहमद ने महात्मागांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सेंट सोल्जर महिला टीटी कॉलेज में जयंती की शुरुआत निदेशक बाबूलाल शर्मा ने दीप जलाकर की। रश्मि चौधरी, वीना बैरवा, संजु आदि ने गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।