
भागवत कथा के आयोजन पर 111 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली कलश यात्रा
निवाई. निकटवर्ती गांव पराणा में नवरात्र स्थापना पर्व पर शनिवार को संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा के आयोजक पोखर भरवालिया ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे कलशयात्रा को पंडित हनुमान प्रसाद आचार्य के सान्निध्य में श्री चारभुजा मंदिर से पूजा-अर्चना करके रवाना किया गया।
जिसमें 111 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर बैण्डबाजे के साथ रवाना हुई। कलशयात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे से बूरी मोहल्ला, मुख्य बाजार, ठाकुरजी के मंदिर होते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंची।
जहां मंत्रोचारण के साथ हवन कुण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां दी गई। इस दौरान कई अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचक पंडित हनुमान प्रसाद आचार्य द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर आयोजक पोखर भरवालिया, भंवरलाल जाट, मूलचंदभरवालिया, कालूरामभरवालिया, जयनारायण भरवालिया, प्रदीप चौधरी, बुद्धिप्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, जितेश जाट, जगदीश बुरी, मुकेश सरानया, हजारी सरानया, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा एवं हनुमान सरानया सहित कई श्रद्धालु सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
Published on:
07 Apr 2019 07:53 pm
