10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान महापंचायत ने कृषि मण्डी में मनाया किसान दिवस, एसडीएम को सौंपा 10 सूत्रिय मांग पत्र

किसान महापंचायत की और से शनिवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि मण्डी टोंक में किसान दिवस व धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान टोंक सहित अन्य जिलों से आए किसानों ने चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।  
less than 1 minute read
Google source verification
किसान महापंचायत ने कृषि मण्डी में मनाया किसान दिवस, एसडीएम को सौंपा 10 सूत्रिय मांग पत्र

किसान महापंचायत ने कृषि मण्डी में मनाया किसान दिवस, एसडीएम को सौंपा 10 सूत्रिय मांग पत्र

किसान महापंचायत की और से शनिवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि मण्डी टोंक में किसान दिवस व धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान टोंक सहित अन्य जिलों से आए किसानों ने चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। धरने के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग के लिए धरना स्थल पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की है कि राजस्थान सरकार की और एमएसपी पर खरीद का कानून बनाने, ईआरसीपी परयोजना को मूल से 50 प्रतिशत के आधार पर लागू करने, किसानों को सिंचाई के लिए समय पर पर्याप्त पानी देने, बनास नदी पालड़ा पंचायत व डोड़वाडी पंचायत के लिए सब सर्फेश बेरयर का निमाण करवाने, डिमांड़ जमा होने के बाद 45 दिन में किसान के बिजली कनेक्शन चालू करने, सेवारामपुरा की सिंचित भूमी को अवाप्ती से मुक्त रखना की मांग की है।

इसी प्रकार किसानों को डीएपीए यूिरया उर्वरक के साथ नैन यूरिया पर रोक लगाने, ईसरदा बांध डूबे क्षेत्र के गांवों को वर्तमान डीएलसी की दरों पर सिंचिंत भूमी का उचित मुआवजा दिलवाने,प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने , टोंक जिले के खाते में गलती से पॉश मशीन में इंद्राज गलत संख्या को शून्य करवाने आदि मांग शामिल है।

इस दौरान एसडीएम ने किसानों को कहा कि उनकी मांगों के जिला कलक्टर से समय लेकर किसान के साथ बैठक कर बताई गई समस्याओं का समाधान किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान किसान महापंचायत के रामपाल जाट, रामेश्वर चौधरी, किसान नेता रजन लाल खोखर, प्रधान सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।