आम रास्ते, बस स्टैण्ड, नाड़ी एवं पुराना किसान सेवा केन्द्र, बीज गोदाम, गिरदावर, पटवार भवन, पुरानी पंचायत भवन आदि सरकारी भवन अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके है। ग्राम पंचायत प्रशासन मौन धारण करके बैठा हुआ है। भारतीय किसान संघ एवं नेहरु युवा मण्डल पलाई ने कई बार ग्राम पंचायत, एसडीएम, तहसीलदार एवं सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा रखी है। तब भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है तथा जिसके बावजूद भी कोई सुध नहीं ले रहा है। रामकिशन धाकड़, तहसील अध्यक्ष-भारतीय किसान संघ उनियारा का कहना है कि ग्राम पंचायत पलाई में आम रास्तों से लेकर सरकारी भवनों में व्याप्त अतिक्रमण के बारे में कई बार ग्राम पंचायत, एसडीएम, जिला कलक्टर सहित उच्चधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अब तक किसी भी आम रास्ते व सरकारी भवनों का अतिक्रमण नहीं हटा। ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र नायक का कहना है कि ग्राम पंचायत पलाई में व्याप्त अतिक्रमण को प्रशासन की मदद लेकर हटाया जाएगा।