9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घटिया निर्माण की खुली पोल, टेस्टिंग के दौरान टपकने लगी टंकी, जगह-जगह से हो रहा है पानी का रिसाव

टंकी भरने के बाद टेस्टिंग के दौरान पहले ही दिन बीसलपुर पेयजल टंकी की हवा निकल गई। परियोजना के तहत निर्मित पानी की टंकी में जगह-जगह से रिसाव हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
घटिया निर्माण की खुली पोल, टेस्टिंग के दौरान टपकने लगी टंकी, जगह-जगह से हो रहा है पानी का रिसाव

घटिया निर्माण की खुली पोल, टेस्टिंग के दौरान टपकने लगी टंकी, जगह-जगह से हो रहा है पानी का रिसाव

पलाई कस्बे में बीसलपुर पेयजल परियोजना विभाग, उच्चाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों की अनदेखी तथा घोर लापरवाही के चलते हुए परियोजना के तहत बीसलपुर पेयजल की टंकी का निर्माण हुआ। टंकी भरने के बाद टेङ्क्षस्टग के दौरान पहले ही दिन बीसलपुर पेयजल टंकी की हवा निकल गई। परियोजना के तहत निर्मित पानी की टंकी में जगह-जगह से रिसाव हो रहा है। टंकी में लगे हुए पाइपों सहित अन्य जगहों से भी पानी टपक रहा है। वहीं अधिकृत संवेदक, विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही का भी मामला सामने आ रहा है।

144.27 करोड़ रुपए की लागत से टंकी का निर्माण

घर घर तक शुद्ध व मीठा पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत पलाई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत उच्च जलाशय का निर्माण 144.27 करोड़ रुपए की लागत से टंकी का निर्माण हुआ, लेकिन पेयजल टंकी का तो निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, परन्तु टंकी से बिछनी वाली लाइनों का कार्य अभी भी प्रगति पर हैं।

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

ग्रामीणों ने परियोजना के अधिकृत संवेदक व विभाग के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना के अधिकृत संवेदक व विभाग के उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलिभगत से भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है।वहीं परियोजना की पानी टंकी का उच्च गुणवतापूर्ण कार्य नहीं हुआ तथा घटिया सामग्री उपयोग में लाई गई। लेकिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम पंचायत द्वारा अपनी वाही वाही लूटने के चक्कर में आनन फानन में ही इसका लोकार्पण भी किया गया था। जिसके पहले जहां डाली गईं लाइनें कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। कस्बे में पेयजल संकट छाया हुआ है।