
जलालुद्दीन खान
Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha seat Result 2024 : टोंक. दो बार से हार का सामना कर रही कांग्रेस को इस बार टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर कम मतदान प्रतिशत मिलने का फायदा मिला है। गत चुनाव की बात की जाए तो इस बार 6.86 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। ऐसे में कांग्रेस के हरीश मीना ने 64 हजार 949 मतों से जीत दर्ज की है। इस बार मतदान प्रतिशत महज 56.58 प्रतिशत ही रहा है। वर्ष 2009 में मतदान प्रतिशत 53.12 प्रतिशत रहा था। जबकि 2014 में 61.02 तथा 2019 में 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें वर्ष 2009 में कांग्रेस के नमोनारायण मीना तथा अभी हरीश मीना जीते हैं। जबकि 2014 तथा 2019 में लगातार दो बार भाजपा के सुखबीरसिंह जौनापुरिया जीते थे।
यह मिले थे प्रत्याशियों को मत
वर्ष 2009 में कांग्रेस के नमोनारायण मीना को 3 लाख 75 हजार 572 यानी 46.82 प्रतिशत तथा भाजपा के किरोड़ी सिंह बैंसला को 3 लाख 75 हजार 255 मत यानी 46.78 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्ष 2014 में भाजपा के सुखबीर सिंह को 5 लाख 48 हजार 537 यानी 52.59 प्रतिशत तथा कांग्रेस के अजहरूद्दीन को 4 लाख 13 हजार 31 यानी 39.60 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्ष 2019 में भाजपा के सुखबीरसिंह को 6 लाख 44 हजार 319 यानी 52.24 तथा कांग्रेस के नमोनारायण मीना को 5 लाख 33 हजार 28 यानी 43.21 प्रतिशत मत मिले थे। वर्तमान में कांग्रेस के हरीश मीना को 6 लाख 23 हजार 763 यानी 50.85 तथा भाजपा के सुखबीरसिंह को 5 लाख 58 हजार 814 यानी 45.56 प्रतिशत मत मिले हैं। लोक सभा चुनाव के नतीजों के बाद चर्चा केन्द्र सरकार को लेकर है। लेकिन लोगों के जहन में 2009 का चुनाव है। यह इस लिए कि महज 317 मतों के अंतराल से वर्ष 2009 में टोंक- सवाईमाधोपुर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
Rajasthan Lok Sabha Chunav Result :654 बूथ में मिले 100 से कम वोट
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 654 मतदान केंद्रों में न तो कांग्रेस न ही भाजपा 100 के आंकड़े को छू पाई। गंगापुरसिटी विधानसभा क्षेत्र के 92 बूथों पर भाजपा तथा 37 बूथों पर कांग्रेस को 100 से कम मत मिले। बामनवास विधानसभा क्षेत्र में 73 पर भाजपा तथा 24 बूथों पर कांग्रेस को 100 वोट भी नहीं मिले। सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के 87 बूथों पर भाजपा तथा 22 बूथों पर कांग्रेस को और खंडार में भाजपा को 54 तथा कांग्रेस को 24 बूथों से 100 वोट भी नहीं मिल पाए।
यह हाल रहा टोंक जिले का
टोंक जिले के विधान सभा क्षेत्र मालपुरा के 13 बूथ पर भाजपा को तथा 51 बूथों पर कांग्रेस को, निवाई विधानसभा क्षेत्र के 31 बूथों पर भाजपा तथा 22 में कांग्रेस 100 वोट नहीं मिले। विधानसभा क्षेत्र टोंक में कांग्रेस को 24 तथा भाजपा को 38 बूथों पर 100 वोट भी नहीं मिले। देवली-उनियारा में 17 बूथों पर कांग्रेस तथा 45 बूथों पर भाजपा को 100 से कम वोट मिले। इस क्षेत्र में दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को कुछ मतदान केंद्रों में 4 या 60 तो कहीं सिर्फ 10 मत ही मिले हैं।
Updated on:
06 Jun 2024 06:09 pm
Published on:
06 Jun 2024 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
