24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की षडयंत्र पूर्वक लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की और से केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रविवार को गांधी पार्क टोंक में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

Google source verification

टोंक. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की षडयंत्र पूर्वक लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की और से केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रविवार को गांधी पार्क टोंक में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, निर्वतमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया।

इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री महेश शर्मा ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म किए जाने को सुनियोजित षडय़ंत्र बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी अभी तक अपने फैसले के खिलाफ नियमों के मुताबिक अपील का समय दिया है।लेकिन केंद्र सरकार ने राहुल गांधी को बदनाम किए जाने के सुनियोजित षडय़ंत्र के तहत संसद की सदस्यता खत्म की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेगी साथ ही सडक़ों पर लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह के जरिए जनता के बीच अपना पक्ष रखेगी। शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अडानी मुद्दे को दबाने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी आदि देश के सामने ज्वंलत मुद्दे है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाना बिल्कुल अलोकतांत्रिक है।

शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से हम कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। हम संसद से सडक़ तक संघर्ष करेगें। जिला प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सत्याग्रह में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, किशन फगोडिया, महावीर तोगड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, हंसराज फागणा उपाध्यक्ष सरपंच संघ, धर्मेन्द्र सालोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, देवली शहर अध्यक्ष विनोद पुजारी , टोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ,मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, मालपुरा पूर्व चैयरमैन आशा नामा, डीआर छोगालाल गुर्जर, हंसराज चौधरी, फौजू मीणा, पार्षद रामदेव गुर्जर, शबाना खान सेवादल, शिवजीराम मीणा,हरकचंद गोलेछा,मोहनलाल मीणा, मासूम अली,अजीज कुरैशी, सै मेहमूद शाह, मणीन्द्र लोदी, शेलेष गुर्जर, राजेन्द्र बोकण, मुकेश गुर्जर पार्षद रामलाल सेनीवाल,जावेद चिश्ती,जहूरउद्दीन टोड़ा, अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह में भाग लिया।