6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरों सहित मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना हुई

मंदिर सहित घर-घर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। इसी के साथ ही 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुभारंभ हुआ और मंदिरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया।

2 min read
Google source verification
घरों सहित मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना हुई

घरों सहित मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना हुई

टोंक. जिले भर मे शुक्रवार को मंदिर सहित घर-घर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। इसी के साथ ही 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुभारंभ हुआ और मंदिरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया।

हालांकि पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी गाइडलाइन के चलते मंदिरों में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु दिखाई दिए। शहर के ऐतिहासिक अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में भी कोरोना गाइड लाईन की पालना में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

ना ही इस बार छप्पन भोग की झांकी सजाई गई है लेकिन सुबह से ही भगवान गणपति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। गणेश जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने घर-पविार सहित प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को आने जाने के दौरान कोरोना गाइडलाइन की अपील कर दर्शन के बाद तुरंत मंदिर से प्रस्थान के लिए कहा जा रहा है ।

मंदिर पुजारी ने बताया कि मंदिर में गणेश चतुर्थी पर हर साल भव्य आयोजन होता है और 56 भोग की झांकी सजाकर भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है, लेकिन कोरोना के चलते दो साल से यह क्रम टूटा है वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न मंदिरों में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है 10 दिन तक भगवान गजानंद की पूजा अर्चना के साथ अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।

मंदिर में स्थापित की मूर्ति
शहर के बड़ा कुआं स्थित श्री रघुनाथ सेवा मंडल, गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय गणपति महोत्सव के तहत शुक्रवार को राधा कृष्ण मन्दिर से श्री रघुनाथ जी मंदिर में यात्रा के साथ गणपति सरकार की मूर्ति स्थापना का आयोजन समस्त धर्मप्रेमी बन्धुओ सहित आयोजित किया गया।

जिसके तहत आज गणेश चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक आयोजित होने वाले आयोजन के प्रथम दिन रघुनाथ जी मन्दिर में मूर्ति स्थापना की गयी । उक्त आयोजन में समिति के कानु सोनी, महेश सोनी, राजू बंसल, मनोज नामा , रोशन सोनी, संजय धाभाई, लक्की सोनी, अवधेश विजय, शुभम शर्मा शंकर साहू, आदि उपस्थित रहे।