टोंक. सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव के अंतर्गत 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ रविवार को पटेल सर्कल के पास स्थित महासभा के कार्यालय भवन में सर्वब्राह्मण महासभा टोंक के जिलाध्यक्ष पंडित शेलेन्द्र शर्मा एवं प्रधान संरक्षक शम्भू दयाल की और से उपस्थित सदस्यों ने स्टीकर विमोचन से की गई।
कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ टोंक के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र शर्मा का सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक की तरफ से साफा , दुपट्टा एवं माला पहना कर स्वागत किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक के महामंत्री एवं आयोजन समिति के संयोजक विष्णुदत्त खांडल ने बताया कि 8 अप्रैल को अन्नपूर्णा बालाजी टोंक मन्दिर में सांय 5 बजे हनुमान चालीसा का पठन, 9 को महासभा के भवन में अपरान्ह 3 बजे महिला संकीर्तन, 12 को अपरान्ह 3 बजे युवा संस्कार शिविर,16 को श्री रामकृष्ण मन्दिर चंदन चौक से पटेल सर्किल तक सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि18 अप्रैल को सआदत अस्पताल टोंक में मरीजों को फल वितरण, 21 कार्यालय में भगवान परशुराम के व्यक्तित्व व कृतित्त्व पर विचार गोष्ठी तथा 22 को श्री गोपाल जी का मंदिर टोंक में सुबह 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था टोंक के अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण समाज टोंक के अध्यक्ष दुर्गा लाल शर्मा, गौड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश जोशी, खांडल विप्र जिला संगठन टोंक के अध्यक्ष डॉ प्रेम शंकर शर्मा , पारीक सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु पारीक , सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक के प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही, महामंत्री संगठन ओम प्रकाश शर्मा , पंडित अनिल शर्मा, प्रहलाद नीमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष योगेंद्र भारद्वाज, प्रकाश पाठक, सचिव मुरली मनोहर गौतम, मदन शर्मा, गणपत लाल शर्मा आदि मौजूद थे।