जयंती पर निकाली महारैली, जगह-जगह किया स्वागत
अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
टोंक. जिलेभर में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इसके तहत भीम सेना की ओर से महारैली निकाली गई। भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने बताया कि भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राकेश बैरवा व सुरेंद्र बैरवा घास के नेतृत्व में जिले के सभी अम्बेडकर वादी संगठनों ने सामूहिक महारैली निकाली।
इसमें जिला प्रवक्ता बंशी लाल सिसोदिया, विनोद बैरवा, हंसराज बैरवा, जितेन्द्र सिसोदिया, महेशराज मीना, भवानी, बीएसपी जिला अध्यक्ष बनवारी लाल बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार बैरवा, रीना बैरवा, दिलखुश, जीतराम, राधेश्याम, खुशीराम, नगर बैरवा महासभा अध्यक्ष मनिंदर बैरवा, हरिभाई हरि, नंदकिशोर मेहरा, सुरेश टाटावत, शैलेंद्र रनवाल आदि के नेतृत्व में घांस, कलमंडा, खजुरिया, बाड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
महारैली बैरवा धर्मशाला से रवाना हुई। इसमें झंडे, बैनर, डीजे संगीत में बाबा साहब के जय जय कार के नारे लगाते हुए चल रहे थे। महारैली बैरवा धर्मशाला से धन्ना तलाई, मोतीबाग, बड़ाकुआं होते हुए घंटाघर अम्बेडकर सर्कल पहुंची। जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। इसके बाद गांधी पार्क, कंकाली माता मंदिर के रास्ते से होते हुए महारैली अम्बेडकर स्टेडियम पहुंची। जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रैली का रास्ते में स्वागत किया गया। डॉ. अम्बेडकर शिक्षण संस्थान में जयंती मनाई गई। संस्था निदेशक सुनील बंसल, सह-निदेशक नवीन त्रिपाठी, डॉ. अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रार्चाय जुनेद खान ने चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। सुनील बंसल ने बाबा साहेब की उपलब्धियों और पुण्यकर्म पर प्रकाश डाला।
व्याख्याता बन्ना लाल जाट, सुरेन्द्र महावर, हारून भाटी, अनिल खारेला, महेश शर्मा उपस्थित थे। राजीव गांधी विधि महाविद्यालय में मुख्य अतिथि एडवोकेट रामसिंह मुकुल ने अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. भरत सिंह ने बताया कि इस दौरान वृक्षा रोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. दामोदर चावला, गोविन्द राम चौधरी, जितेन्द्र गुर्जर, नितेष टाटावत, हिमांषी श्रीवास्तव आदि उपस्थिति थे।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से जिला राजेंद्र, प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने जयंती मनाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा, राधेश्याम चावला आदि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बीएल बैरवा ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, जिला प्रवक्ता जर्रार खान, पूर्व विधायक कमल बैरवा, सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, सुनिल बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा व इम्तियाज खान आदि ने प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।