
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई, सर्वधर्म प्रार्थना सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
टोंक. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। वहीं गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर भी कई कार्यक्रम हुए। जिला कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी समेत सहित कांग्रेस जनों ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण तथा शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई।
इसमें जिला कलक्टर के. के. शर्मा, एडीएम आनंदीलाल वैष्णव, सीईओ नवनीत कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, जिला महामंत्री सुनिल बंसल, पंडित शैलेन्द्र शर्मा, हंसराज चौधरी, कैलाशी देवी मीणा, जर्रार खान, अनुराग गौतम, रामलाल संडीला, बरकात हसीन, इम्तियाज खान, विकास लोदी, विकास विजयवर्गीय, युसूफ ऐजाजी आदि मौजूद थे।
पशुपालन विभाग, पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र की ओर से जलशक्ति एवं ग्राम सफाईकी गई। प्रधान जगदीश गुर्जर एवं विकास अधिकारी बृजमोहन गुप्ता ने गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन के अन्तर्गत ‘‘कुष्ठ रोग मुक्त’ शपथ दिलाई।
एपीआरआई में गांधी विचार गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि गांधी 150 जन्म उत्सव समिति (वर्धा गांधी आश्रम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजीब अता आजाद ने किया। अध्यक्षता संस्थापक निदेशक शौकत अली खान ने की। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन में पोस्टर प्रर्दशनी एवं पुस्तक मेले का जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने उद्घाटन किया।
शुभारंभ किया। इससे पहले विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद कलक्टर ने जिला उद्योग केन्द्र में खादी प्रदर्शनी एवं सेल का उद्घाटन किया। परिवहन विभाग कार्यालय में डीटीओ सज्जन कुमार एवं रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान ने प्रतिमा पर पुष्प भेंट किए।
जमाल मियां ने बताया कि सआदत अस्पताल स्थित उपभोक्ता दवा भण्डार में खादी सैल लगाई गई। सआदत अस्पताल के पीएमओ नवीन्द्र पाठक ने बताया कि पुलिस, राजकीय महाविद्यालय टोंक व उनियारा की ओर से रक्तदान शिविर में 44 यूनिट रक्तदान किया गया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजारबाग में शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया गया।रा.मा. विद्यालय निमोला, डॉ. अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रा.बा.मा. विद्यालय न्यू टोंक, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेंट एन्सेलम, केन्द्रीय विद्यालय गुलजारबाग, माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर व जिला खादी ग्रामोदय समिति में जयंती मनाई गई।
Published on:
03 Oct 2019 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
