12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Nidhi Mishra

Oct 17, 2018

man crushed under vehicle, practicing for Police Recruitment

man crushed under vehicle, practicing for Police Recruitment

टोंक। जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक जिले के सोहेला गांव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक किशोर को किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक सोहेला गांव निवासी मनमोहन (१७) पुत्र राजाराम जाट है। वह सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहा था। इस दौरान यहां से गुजर रहे वाहन ने उसके टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

उधर, जिले के पीपलू स्थित श्रीनगर गांव में एक मकान में खेल रहे बच्चों पर ईंटों के पिल्लर गिर गए। जिससे तीन बच्चे दब गए। देर रात ही एक बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य की आज सवेरे इलाज के दौरान जान चली गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

बरौनी थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम श्रीनगर गांव में हनुमान गुर्जर के घर में बच्चे खेल रहे थे, इस दौरान ईंटों का पिल्लर गिर गया। जिसके गिरने से पांच साल के आशीष और तीन साल के रितिक की मौत हो गई। दोनों हनुमान गुर्जर के बेटे थे। वहीं हनुमान के भाई मोरपाल की बेटी छह साल की मोनिका गंभीर घायल हो गई। उसे जयपुर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया की तीनों बच्चे निर्माणाधीन मकान के पिल्लर से रस्सी बांध झूला झुल रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। रितिक तो चार दिन पहले ही अपने ननिहाल से आया था।