29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
marriage-committed-suicide

विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

टोडारायसिंह. भांसू में बुधवार देर शाम एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते रस्सी के फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को सामुदायिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी विजेन्द्र गिल ने बताया कि मृतका सम्पत देवी (35) पत्नी ओमप्रकाश बैरवा है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात दस बजे उसका पति घर लौटा तो कमरे की कुंदी अंदर से बंद मिली। आवाज देने पर पर किवाड़ नहीं खोला तो ईंट की दीवार तोडकऱ भीतर देखा तो सम्पती कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर झूलती मिली।

सूचना पर एएसआई करण सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तथा शव को स्थानीय सामुदायिक चिकित्सालय में मोर्चरी में रखवाया।

गुरुवार सुबह मृतका के पीहर पक्ष को बुलवाया तथा परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण मृतका के चिड़चिड़ा स्वभाव होने से आवेश (क्रोध) में आकर आत्महत्या करना मान रही है। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
टोडारायसिंह. बरवास उपतहसील के निकट बुधवार देर रात खेत की रखवाली करने जा रहे दो जनों के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलों को टोंक सआदत अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक क्यारिया निवासी रामसहाय पुत्र पांचू बैरवा है।

रामसहाय वही के रूपनारायण के साथ बुधवार देर रात खेत पर रखवाली करने जा रहा था। इसी बीच बरवास उपतहसील के निकट चूली के रास्ते से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने दोनों के टक्कर मार दी।

घायलो को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रामसहाय की मौत हो गई। पुलिस नेे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रामधन की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।