10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बना मतदान करने का दिया संदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
message-of-voting-to-make-a-human-chain

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बना मतदान करने का दिया संदेश

उनियारा. निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार मीणा की अगुवाई में बस स्टैण्ड से टोंक रोड पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक मानव शृंखला बनाई गई।

जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, आमजन, राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, व्याख्यातागण, एवं आम महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास बलाई, विकास अधिकारी नन्दलाल शर्मा, स्वीप कार्यक्रम के देवराज झांझडिया,रामस्वरूप सैनी, चुनाव कार्मिक पवनेश जोशी, हेमन्त जांगीड, शुभम कुमार अग्रवाल,सहित काफी संख्या में सरकारी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


एसटीएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च
बंथली. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त सम्पन कराने को लेकर घाड़ थाना क्षेत्र के जूनिया व जलसीना गावं में थानाप्रभारी गंगाराम ताखर के नेतृत्व व पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक सहीराम के निर्देशन में एसटीएफ जवानों की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च किया।

छह दर्जन एसटीएफ के जवानों व पुलिसकर्मियों ने जूनिया गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र से फ्लैग मार्च शुरू कर गांव के चौराहों व गलियों से होकर गुजरे, इसके बाद टुकड़ी जलसीना पहुंची जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालय से फ्लेग मार्च शुरू किया।