
केबिनों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख
देवली. शहर में बुधवार मध्य रात्रि को बस स्टेण्ड परिसर में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन केबिन जलकर राख होने से दुकानदारों को लाखों का आर्थिक नुकसान हो गया है।करीब तीन घण्टे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बस स्टेण्ड पर पालिका के सुलभ कॉम्पलेक्स के पीछे लगी थडिय़ों में मनिहारी एवं हेयर ड्रेसर का व्यवसाय कार्य होता था।
रात्रि को करीब दो बजे के आस-पास इन तीन केबिनों में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया।लोगों को आग लगने की सूचना पालिका अग्निशमन को दी, लेकिन बेकाबू आग से कीमती सामान जलकर राख हो गई। केबिनों में दो दुकाने मनिहारी एवं एक हेयर ड्रेसर की थी।
दो बाड़ों में लगी आग
उनियारा. उपखण्ड क्षेत्र में दो जगह अलग-अलग स्थानों पर बाड़ों में लगी आग से चारा जल गया। उपखण्ड क्षेत्र के खेलनियां पंचायत अन्तर्गत भानपुरा तथा गोठड़ा पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को दोपहर में बाड़ों में आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए जाने पर सहायक उपनिरीक्षक चावण्ड सिंह मय जाप्ते दोनों जगह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भानपुरा में कल्पतरू पावर प्लांट एवं नगर पालिका की दमकलें बुलवाई, जबकि गोठड़ा में टोंक से दमकल बुलवाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
बबूल जलकर राख
लाम्बाहरिसिंह. महादेवपुरा गांव में खाळ व खेत की मेड पर घास, ईंधन, बबूल पेड़ आग की चपेट में आ गए। पुलिस ने मालपुरा से आई दमकल की सहायता से आग पर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी प्रभु सिंह ने बताया कि आग से घास, ईंधन, मेड पर लगी कटीला बाड़, बबूल जलकर राख हो गए।
सालग्यावास में दो बार लगी आग
टोडारायसिंह. उपखण्ड के सालग्यावास में गुरुवार दोपहर बाद दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में दर्जनों बंबूल पेड़, ईधन लकड़़ी के अलावा चार ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर सालग्यावास में गांव के निकट नाथू नाई के बाड़े में अज्ञात कारणों से लगी आग, नजदीक गिरराज गुर्जर व बाबू गुर्जर के बाड़ो सूखी झाडिय़ा व बिलायती बंबूलो में फैलने बेकाबू हो गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। इधर, सालग्यावास के घटना स्थल के नजदीक रमेश गुर्जर के बाड़े में आग लग गई।
Published on:
02 Apr 2021 06:29 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
