4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: सांसद व सभापति ने पात्र सफाई कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के 391 रिक्त पदों पर लॉटरी प्रक्रिया में 358 व्यक्तियों की सूची जारी की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 8:35 AM IST

Appointment letter

पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, राज्य सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत तथा उपसभापति अजय सैनी ने सौंपे।

टोंक. नगर परिषद की ओर से निकाली गई सफाई भर्ती में लॉटरी के बाद पात्र व्यक्तियों को रविवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाकर सांसद तथा टोंक विधायक को ज्ञापन सौंपा।

पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, राज्य सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत तथा उपसभापति अजय सैनी ने सौंपे। आयुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के 391 रिक्त पदों पर लॉटरी प्रक्रिया में 358 व्यक्तियों की सूची जारी की गई थी।

इसके अनुसार नगर परिषद के अग्निशमन केन्द्र स्थित सभा भवन में पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। आयुक्त ने बताया कि 325 व्यक्तियों को पत्र दिए जा चुके हैं। शेष नियुक्ति पत्रों को स्वयं उपस्थित होने पर दिया जाएगा। साथ ही सभी कार्मिकों को सुबह 6 बजे गांधी पार्क में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जांच कराने की मांग
नियुक्ति पत्र देने से पहले वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधि मंडल सर्किट हाउस पहुंच गया। उन्होंने सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर को ज्ञापन सौंपकर अनियतिताओं की जांच कराने की मांग की।

इसमें कमलेश राजोरिया, गुलाब मीणा, राजेश चेण्डवाल, दूलीचंद, उम्मीद, सूरज आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती में अनदेखी बरती गई है। इसमें अनुभव व आयु प्रमाण-पत्रों की जांच नहीं की गई। वहीं एक ही परिवार के कई जनों को नियुक्तियां दे दी गई। ऐसे में इसकी जांच कराई जाए। इसके बाद उन्होंने विधायक अजीत मेहता, नगर परिषद सभापति तथा आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपकर भर्ती की जांच कराने की मांग की।

भर्ती के लिए उपशासन सचिव को भेजा ज्ञापन
देवली. नगर पालिका देवली में हुई सफाईकर्मियों की भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज ने उपशासन सचिव को ज्ञापन भेजा। इसमें समाज तहसील महासचिव रामप्रसाद तेजी, वाल्मीकि महासभा के तहसील उपाध्यक्ष कमलेश गोयर, सूरज तेजी, दीपक आदि ने बताया कि सफाई कर्मियों की हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज की उपेक्षा कर अन्य समाज के आवेदकों को नियुक्तियां दी गई।

जबकि वर्ष 2014 की भर्ती प्रक्रिया में समाज के 13 युवाओं ने आवेदन किया था, जिन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया। वहीं पिछले दिनों हुई भर्ती में वाल्मीकि समाज के युवाओं को लॉटरी से वंचित रखकर अन्य समाज के आवेदकों को नियुक्ति दी गई। इससें समाज के 13 युवा रोजगार से वंचित हो गए।

वहीं इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। इसके अलावा सफाईकर्मी भर्ती में ऐसे आवेदकों को भी नियुक्तियां दी गई, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है अथवा वे अन्य स्कूलों में अध्यापन करवा रहे है। जिनके पास अनुभव प्रमाण पत्र भी नहीं है।


ज्ञापन में चेतावनी दी कि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो, समाज धरना प्रदर्शन करेगा। जिसकी सभी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। भेजे ज्ञापन में रामावतार, राजेन्द्र, मुकेश सारवान, दीपक आदि के भी नाम है।