No video available
शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि सुन्दर सिंह भंडारी पार्टी की पहली पंक्ति के नेता थे। ऐसे व्यक्तित्व के प्रयासों का ही परिणाम है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि सुन्दर सिंह भंडारी पार्टी की पहली पंक्ति के नेता थे। ऐसे व्यक्तित्व के प्रयासों का ही परिणाम है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
जनसंघ ने 8 विधायक जीते थे
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को जिला परिषद के सभागार में शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी को आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने भंडारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल ओर पुष्पाजंली देकर की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा कि सुन्दरसिंह भंडारी पार्टी की पहली पंक्ति के नेता थे । जिनकी अगुवाई में 1952 में राजस्थान से जनसंघ ने 8 विधायक जीते थे।
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी
जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा कि राजस्थान में जनसंघ का काम नहीं था ऐसे हालातों मे साईकिल से अपना प्रवास करते थे । मेहता ने कहा कि भण्डारी ने दो वक्त की जगह एक समय भोजन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाया। ऐसे व्यक्तित्व के प्रयासों का ही परिणाम है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
मोदी ने अधूरे सपने को पूरा किया
मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुन्दरसिंह भंडारी एवं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा दो विधान दो निशान को खत्म करके उनके अधूरे सपने को पूरा किया है। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया।
उपचुनाव की तैयारी में जुटे
विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव में भजपा की हार पर मेहता ने कहा कि अब देवली- उनियारा विधानसभा सीट के उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को मंशा से प्रत्याशी चयन होगा यह सीट जीतेंगे। नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बने तथा जिला परिषद टोंक में फिर से तीसरी बार हमारा बोर्ड बनेगा। उसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुटें। मेहता ने कहा कि यदि पार्टी है तो कार्यकर्ता है, पार्टी से निकाल दिया जाएं तो उसका कोई अस्तित्व नहीं है । उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी के जीवन एवं कार्यों का अनुसरण करते हुए पार्टी को मजबूत बनाए।
जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन का काम किया
संगोष्ठी में नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर ने कहा कि उस समय संगठन के लिए काम करते थे लेकिन आज राजनीति में लक्ष्य के लिए काम करते थे। भंडारी अपने घर से झोला लेकर गए थे जिन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन का काम किया। उन्होंने कहा कि आगामी देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव बड़ी चुनौती होगी । जिसके लिए अभी से पार्टी को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार होने के बावजूद बड़े कांग्रेस सरकार के अधिकारी बदनाम करने की कोशिश में लगे है । इससे जनता ही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं में भी गलत संदेश जाता है ।
जीवन राष्ट्र व संगठन को समर्पित किया
पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी ने भाजपा को जड़े जमाने का काम किया। प्रथम अध्यक्ष बने तो इस समय कुछेक जिन चुने प्रचारक थे जिनमे भंडारी भी थे । जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र व संगठन को समर्पित किया। स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी को श्रद्ंजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुजरात के राज्यपाल थे उस वक्त मेरी आंखों का ऑपरेशन था जिन्होंने विशेष गेस्ट रूम मे रख करके ऑपरेशन कराया ऐसे भंडारी कार्यकर्ताओं की चिंता करते हुए अपना परिवार मानते थे। उन्होंने कहा की भंडारी के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता आगे बढे क्योंकि संगठन एवं कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व पूर्व सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत ने किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी बादल साहू, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बीना जैन, सोशल मीडिया संभाग सयोंजक जूली शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री ममता शर्मा, गुड्डू चावला,महिला मोर्चा सयोंजक अंजलि गुप्ता, जयनारायण वर्मा, संगीता सैन, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, शैलेन्द्र जैन, महेन्द्र चौधरी, हर्षित शर्मा, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन, पार्षद अमजद अली, हकीकत राय सौदा, मनोज वाल्मीकि, राहुल गुर्जर, सीताराम चावला, नफीस मंत्री, भगवान बाहेती, गिरधारी नकवाल, पार्षद ए अंकित शर्मा, निखिल गुप्ता, राहुल कुमावत, बाबूलाल शर्मा, भंवर सिंह सोलंकी, विष्णु चावला, भवानी सैनी, विश्वजीत राठौर, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।