वहीं आईजी ओम प्रकाश का कहना है कि चुनाव से दौरान कई समर्थक बाहर से आए हुए थे, जिन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर पथराव कर दिया, जिसमें कई ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने दो सरकारी गाड़ियां, मोटर साइकिलों और अन्य निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। ऐसे में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।