20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी शक्ति वंदन यात्रा: मोदी की महिला केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं का रैली से किया प्रचार-प्रसार

भाजपा की और से आयोजित नारी शक्ति वंदन यात्रा कार्यक्रम का भाजपा महिला मोर्चा की और से मंगलवार को विधानसभा टोंक में आयोजन किया गया।  

less than 1 minute read
Google source verification
नारी शक्ति वंदन यात्रा: मोदी की महिला केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं का रैली से किया प्रचार-प्रसार

नारी शक्ति वंदन यात्रा: मोदी की महिला केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं का रैली से किया प्रचार-प्रसार

भाजपा की और से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भाजपा महिला मोर्चा की और से मंगलवार को विधानसभा टोंक में आयोजन किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर महिला मोर्चा ने रूई पेच मैदान से गांधी पार्क तक धन्यवाद यात्रा निकाली।

महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने बताया कि महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पिछले एक माह से चल रहा है। उसी के तहत नारी शक्ति वंदन यात्रा का आयोजन महिला मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर किया जा रहा है। गुप्ता ने बताया कि 6 मार्च को प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन महिलाओं की और से देखा व सुना जाएगा।

पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहा है। उन्होने बताया कि पूरे भारत देश में होने वाला ये आयोजन राजस्थान में महिलाओं का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना जैन, जिला मंत्री ममता शर्मा सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रही।

पोस्टर एवं नारों से बताया लोकतन्त्र में वोट के महत्व

राजकीय कन्या महाविद्यालय मंगलवार को स्थानीय मतदाता साक्षरता क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मेरा पहला वोट देश के लिए थीम पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य डॉ. सुलोचना मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।

प्रभारी डॉ. राखी सिंह ने बताया कि रैली के दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र में पोस्टर एवं नारों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को लोकतन्त्र में वोट के महत्व से परिचित कराया। छात्राओं ने रैली में उत्साह पूर्वक भाग लिया।


बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग