
हत्या के छह माह बाद भी नही हुई नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी
मालपुरा. बहुजन समाज पार्टी विधानसभा मालपुरा की ओर से पचेवर थानान्तर्गत पारली गांव में छह माह पूर्व हुए हत्याकाण्ड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को तहसीलदार मोहकम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा मालपुरा अध्यक्ष व मोर पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण बैरवा, मृतक के भाई सुरजकरण बैरवा, प्रेमचन्द बैरवा की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि 30 मई 2018 को पारली निवासी शांतिलाल बैरवा की अज्ञात लोगों ने हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया था ।
जिसका पचेवर थाना पुलिस में नामजद मामला दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस आज तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तथा पुलिस द्वारा मामले में आत्महत्या करने का मामला बताने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में
आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
सरपंच के साथ की हाथापाई
उनियारा. क्षेत्र की खातोली पंचायत की गोडों की झोपडियां में मंगलवार रात्रि को हैण्डपम्प लगाने की बात को लेकर सरपंच के साथ गोडों की झोपडिया के तीन जनों ने कहासूनी करते हुए हाथापाई कर दी।
इस पर सरपंच गिर्राज मीणा ने मामले को लेकर थानाप्रभारी संग्राम सिंह को अवगत करवाया। पुलिस ने सुरजमल, मोहन, बबलू जाति कुशवाह निवासी गोडो की झोपडियां को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
27 Dec 2018 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
