14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे

मालपुरा के घासीपुरा में गुरुवार को हुई आगजनी के बाद पीडि़त परिवारों के बेघर हो जाने से दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले।

2 min read
Google source verification
अग्निकांड

मालपुरा में हुए अग्निकांड के बाद बचे हुए सामान को समेटते पीडि़त।

मालपुरा. उपखण्ड के घासीपुरा गांव में गुरुवार को हुई आगजनी की घटना के बाद पीडि़त परिवारों के बेघर हो जाने से दूसरे दिन भी घरों में चूल्हे नहीं जले। वहीं पीडि़तों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सर्वे कार्य शुरू किया गया।


घासीपुरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में रखा घरेलू सामान, बाड़ों में रखा चारा, बिस्तर, कृषि यंत्र सहित कई सामान जलकर राख हो गए थे। देर रात आग पर काबू पाया जा सका।

उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी ने बताया कि आगजनी की घटना पर पीडि़त परिवारों को सहायता दिलवाने के लिए नायब तहसीलदार बृजलाल मीणा, गिरदावर रतनलाल जांगिड़, पटवारी प्रदीप यादव, बाबूलाल वर्मा का दल गठित कर सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर पीडि़त परिवारों के भोजन के लिए राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम डालमिया के नेतृत्व में घासीपुरा गांव पहुंच दोनों समय का भोजन करवाया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलमण्डा के चिकित्सक दिनेश तिवाड़ी, मुकेश, नीतू सहित चिकित्साकर्मियों ने पीडि़तों के घर जाकर उनका
इलाज किया। इधर, पूर्व मंत्री डॉ. चन्द्रभान, डीआर किशनलाल फगोडिय़ा, पूर्व डीआर छोगालाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टोडारायसिंह रामप्रसाद साहू ने पीडि़त परिवारों की सुध ली तथा डॉ. चन्द्रभान ने जिला कलक्टर व एसडीएम को दूरभाष पर पीडि़त परिवारों को सहायता मुहैया करवाने की बात कही।


मजदूरी के गेहंू आग की भेंट चढ़े घासीपुरा गांव में गुरुवार को हुई आगजनी की घटना में रूपनारायण गुर्जर के परिवार के साथ घटित हुई। रूपनारायण की पत्नी व बेटियों हीरा व मीरा ने गत दो माह से मेहनत-मजदूरी कर घर को चलाने के लिए आठ बोरी गेहूं की खरीद कर घर के आंगन में रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए तथा उनकी दो माह की मजूदरी आग की भेंट चढ़ गई। हीरा व मीरा इस घटना को देखकर बेहोश भी हो गई थी।


35 लोगों ने भरे फार्म
कलमण्डा ग्राम पंचायत के घासीपुरा गांव में गुरुवार को हुई आगजनी की घटना के बाद पिडि़त परिवारों के बेघर हो जाने से दूसरे दिन मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सर्वे कार्य शुरू किया गया। इसमें 35 लोगों के फार्म भरे गए है ।

पीडि़त परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए गांव में नायब तहसीलदार बृजलाल मीणा, गिरदावर रतनलाल जांगिड़, पटवारी प्रदीप यादव, बाबुलाल वर्मा का दल गठित कर सर्वे का कार्य शुरू कराया। नायब तहसीलदार बृजलाल मीणा ने बताया की सभी फार्मो की जांच कर राज्य सरकार के आपदा कोष से सरकारी सहायता दिलानें के लिए जिला कलक्टर के भेजी जाएगी।