29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या बढ़ी

जिले में शनिवार को भी 123 पॉजिटिव आए हैं। वहीं सआदत अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अस्पताल में जहां 58 भर्ती थे वो शनिवार को बढकऱ 65 हो गए हैं। इनमें से 4 रोगी आइसीयू में है। हालांकि उनके ऑक्सीजन नहीं लग रहा है। वहीं अन्य 45 रोगी ऑक्सीजन के सहारे है।
2 min read
Google source verification
टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या बढ़ी

टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या बढ़ी

टोंक. जिले में शनिवार को भी 123 पॉजिटिव आए हैं। वहीं सआदत अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अस्पताल में जहां 58 भर्ती थे वो शनिवार को बढकऱ 65 हो गए हैं। इनमें से 4 रोगी आइसीयू में है। हालांकि उनके ऑक्सीजन नहीं लग रहा है। वहीं अन्य 45 रोगी ऑक्सीजन के सहारे है।

शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक टोडारायसिंह में एक, देवली में 11, निवाई में 56, टोंक ग्रामीण में एक, टोंक शहर में 9, मालपुरा में 26 तथा उनियारा में 19 पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में कुल पॉजिटिव की संख्या बढकऱ 5537 हो गई है। फिलहाल एक्टिव केस 1432 है। इनमें से सआदत अस्पताल में 65 तथा अन्य अस्पताल में 15 रोगी भर्ती है।

शनिवार को 29 पॉजिटिव रिकवर्ड हुए हैं। चिकित्सा विभाग ने शनिवार को 1280 नमूने लिए हैं। चिकित्सा विभाग ने गुंसी, भरथल बायपास, राहोली, साजिया, बाजोलिया और मालपुरा में वार्ड 7 रामपुरा बास को हाइ पॉजिटिव एरिया बताया है।


शहर में 22 तथा ग्रामीण क्षेत्र 28
निवाई. उपखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलना जारी है। शनिवार शहर में 22 तथा ग्रामीण क्षेत्र 28 जने कोरोना संक्रमित मिले है। बीसीएमओ डॉ.शैलेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि ाहर के वार्ड नंबर 15 में 3,वार्ड नंबर 21 में 3, वार्ड नंबर 27 में 2 और 32 में जने की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।

वार्ड नंबर 1, 5, 6, 18, 23, 25, 26, 27,28, 30 और 35 में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसी प्रकार गांव पहाड़ी में 8 गुंसी में 6, पलेई में 3, राहोली में 3, गांव चोरपुरा में 2 और ढाणी जुगलपुरा, झिलाय,बिडोली, मूंडिया, चनानी और नटवाड़ा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले है।

आधा दर्जन पॉजिटिव
दूनी. तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र से लिए सैम्पल की शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में करीब आधा दर्जन संक्रमित मिले है। उल्लेखनीय है की दूनी में न्यायालय कर्मी सहित 5 तो धुवांकला में 1 संक्रमित मिला है।देवली. देवली ब्लॉक के पांच गांवों में शनिवार को 11 पॉजिटिव मामले आए है।उपखंड अधिकारी भारत भूषण गोयल ने बताया कि ब्लॉक अंतर्गत दूनी में 5, राजमहल एवं देवली गांव में 2-2 तथा धुवाकलां व रतनपुरा में1-1 कुल11 पॉजिटिव आए है।

मालपुरा ब्लॉक में 26 संक्रमित

मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में शनिवार को शहर में 10 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 16 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मालपुरा शहरी क्षेत्र में वार्ड नम्बर 1, 2, 25 में 2-2, वार्ड नं. 16, 28 व 32 तथा छीपो की ढाल में 1-1 व ग्रामीण क्षेत्र में दूदू रोड, डिग्गी, कुहाडा, दोराई, रामजीपुरा, धौली, कलमण्डा, अविकानगर में 1-1, रामनगर में 2 तथा रामपुरावास गणवर में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।