19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

शांति व्यवस्था के लिए मुख्य मार्ग पर अधिकारियों ने किया फ्लैगमार्च

शहर में विभिन्न स्थानों से गुजरेटोंक. आगामी पर्व व शहर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने शहर में फ्लैगमार्च निकाला। इसकी शुरुआत पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने की। वे पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर में निकले।

Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Mar 29, 2023

शांति व्यवस्था के लिए मुख्य मार्ग पर अधिकारियों ने किया फ्लैगमार्च
शहर में विभिन्न स्थानों से गुजरे
टोंक. आगामी पर्व व शहर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने शहर में फ्लैगमार्च निकाला। इसकी शुरुआत पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा ने की। वे पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर में निकले।

भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च किया गया। ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी पर्व व अन्य आयोजन सभी को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। शहर शांत और सौहार्द वाला है।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीसिंह, पुलिस उपाधीक्षक टोंक सलेह मोहम्मद समेत सभी पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान टोंक शहर की यातायात व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 10 से दोपहर 12 तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

इसमें हेमू सर्कल से घंटाघर तक मुख्य बाजार में किसी भी प्रकार के साधन का आवागमन नहीं रहेगा। इस रूट के सभी साधन वैकल्पिक मार्ग से निकलेंगे। उन्होंने बताया कि पटेल सर्कल से कंकाली माता मंदिर मोड़ तक का रूट पूर्णत: डाइवर्ट रहेगा। इस रूट के सभी साधन वैकल्पिक मार्ग से निकलेंगे।