9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूनी में लगने लगे कचरे व गंदगी के ढेर, 37 वें दिन भी जारी रहा सफाईकर्मियों का कार्य बहिष्कार

सफाईकर्मी ठेका पद्धति बंद कर नगरपालिका के माध्यम से कार्य करने की मांग पर अड़े हुए है। सफाईकर्मियों की ओर से कार्य बहिष्कार कर बैठे एक माह से अधिक समय हो गया, मगर नगरपालिका प्रशासन अब तक कोई समाधान तलाश नहीं पाया।  
2 min read
Google source verification
दूनी में लगने लगे कचरे व गंदगी के ढेर, 37 वें दिन भी जारी रहा सफाईकर्मियों का कार्य बहिष्कार

दूनी में लगने लगे कचरे व गंदगी के ढेर, 37 वें दिन भी जारी रहा सफाईकर्मियों का कार्य बहिष्कार

शहर में ठेका पद्धति बंद करने के विरोध में सफाईकर्मियों की ओर से कार्य बहिष्कार कर बैठे एक माह से अधिक समय हो गया, मगर नगरपालिका प्रशासन अब तक कोई समाधान तलाश नहीं पाया। ऐसे में शहर कि सडक़ों सहित चौराहे एवं गली-मोहल्लों में कचरा एवं गंदगी के ढेर लगने लगे है। हालात बद से बदतर होते जा रहे है, लोगों को अब कचरा व गंदगी के ढेर पर मुंह मारते आवारा मवेशियों एवं जानवरों से शहर में खतरनाक बीमारियां फैलने का भय सताने लगा है।

ठेका पद्धति बंद करने पर अड़े सफाईकर्मी

नगरपालिका चेयरमेन मायादेवी बलाई, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि कई बार जनप्रतिनिधि सफाईकर्मियों के साथ वार्ता कर चुके हैं, मगर वह ठेका पद्धति बंद कर नगरपालिका के माध्यम से कार्य करने की मांग पर अड़े हुए है। गौरतलब है कि नगरपालिका ने स्थानीय सफाईकर्मियों को बिना अवगत कराए साफ-सफाई का ठेका बाहरी ठेकेदार को दे दिया, इसके बाद 9 अक्टूबर को सफाईकर्मियों ने साफ-सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया था।

37 दिन में मात्र 3 दिन हुई सफाई

नगरपालिका एवं सफाईकर्मियों में चल रही खींचतान के चलते 37 दिन से चले आ रहे कार्य बहिष्कार के चलते गत माह से अब तक सफाईकर्मियों ने मात्र विजयादशमी पर दो दिन शहर की साफ-सफाई की। इसके बाद वापस कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद दीपावली पर्व पर लक्ष्मीपुजन से एक दिन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत बरूना सहित आधा दर्जन युवाओं ने एक-दो जगह मुख्य चौराहे पर लगे कचरे व गंदगी के ढेर साफ किए।

मवेशी एवं जानवर मार रहे मुंह

कचरे व गंदगी के ढेर लगने लगे है तो उन पर आवारा मवेशी एवं जानवर मुंह मार रहे हैं। इससे शहर में फेल रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खरतरनाक बीमारियां फेलने का भी भय सताने लगा है। हालात यह है कि शहर के आवां, घाड़ एवं सरोली मार्ग, बस स्टैण्ड सहित गली-मोहल्ला एवं चौराहों पर कचरे एवं गंदगी के ढेर लगे है।

यह बोले अधिशासी अधिकारी

सफाईकर्मियों की और से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। ऐसे में उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा समीप की नगरपालिका एवं अन्य निकायों से कार्य व्यवस्था को लेकर कर्मचारी लगाने की मांग करेंगे।
पवन कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, दूनी