26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पब्लिक पुलिस संवाद : बाजार में सादा वर्दी में भी हो पुलिस गश्त

राजस्थान पत्रिका की ओर से पुलिस और पब्लिक संवाद का आयोजन बुधवार को सुभाष बाजार में हुआ। इसमें शहर के व्यापारियों और अन्य लोगों ने पुलिस को कई सुझाव दिए। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बन रही दूरियां को कम करने के बारे में बताया गया।
2 min read
Google source verification
पब्लिक पुलिस संवाद : बाजार में सादा वर्दी में भी हो पुलिस गश्त

पब्लिक पुलिस संवाद : बाजार में सादा वर्दी में भी हो पुलिस गश्त

टोंक. राजस्थान पत्रिका की ओर से पुलिस और पब्लिक संवाद का आयोजन बुधवार को सुभाष बाजार में हुआ। इसमें शहर के व्यापारियों और अन्य लोगों ने पुलिस को कई सुझाव दिए। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बन रही दूरियां को कम करने के बारे में बताया गया। वहीं विश्वास भी दिलाया गया कि शहर के लोग अपराध को कम करने और नियमों की पालना करने में पुलिस का सहयोग देंगे। कार्यक्रम में कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक भंवरलाल मीणा ने सवालों के जवाब दिए। साथ ही जो सुझाव दिए उन पर कार्यवाही करने को कहा।

पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार में जाम लगता है। पुलिस को चाहिए कि वे सडक़ पर वाहन खड़ा नहीं होने दे। दुकानदारों से भी समझाइश की जाए। राजू सायवाड

यातायात पुलिस वाहनों का चालान बनाती है, लेकिन कई बार शहरी लोगों को छोड़ दिया जाता है और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रसीद थमा दी जाती है। इसमें समानता होनी चाहिए। आनंद बम

शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही है। खासतौर पर बाइक चोरी अधिक हो रही है। ऐसे में पुलिस को इस पर कुछ नियंत्रण करना चाहिए। ऋतु अग्रवाल

पुलिस जनता की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रख रही है, लेकिन दुकानदारों को नियमों की पालना में कुछ राहत दी जाए। कोरोना गाइड लाइन की पालना दुकानदार कर रहे हैं। मनीष बंसल

शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही है। खासतौर पर बाइक चोरी अधिक हो रही है। ऐसे में पुलिस को इस पर कुछ नियंत्रण करना चाहिए। ऋतु अग्रवाल

बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा। कई बार देखा जाता है फोन करने के बाद भी पुलिस के आने में देरी हो जाती है। सुनील आंडरा

शहर में वाहन चलाने के दौरान कई बार युवा नियमों की पालना नहीं करते हैं। बाइक के साइलेंसर में तेज आवाज निकाल रहे हैं। पवन


पुलिस थाने में जाने के बाद कई बार राहत मिलती तो अधिकारियों को चाहिए कि वे जनता को ऐसा रास्ता बताए जहां उसे राहत मिले। इसके लिए संवाद करते रहना चाहिए। आदिश बम

पुलिस को दें तत्काल सूचना
अपराध की सूचना अगर तत्काल पुलिस को मिल जाए तो अपराधी को पकडऩे में आसानी हो जाती है। कई बार सूचना ही देरी से मिलती है। तब तक अपराधी निकल जाता है। लोगों को चाहिए कि वे पुलिस को मित्र समझ सूचना दे।
भंवरलाल, उप निरीक्षक कोतवाली टोंक

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग