9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाकाबंदी देख भागे चालक , पुलिस ने जब्त किए अवैध बजरी से भरे सात ट्रैक्टर

अवैध बजरी खनन परिवहन के मामले में निवाई पुलिस ने सात ट्रैक्टर जब्त किए है।  
less than 1 minute read
Google source verification
नाकाबंदी देख भागे चालक , पुलिस ने जब्त किए अवैध बजरी से भरे सात ट्रैक्टर

नाकाबंदी देख भागे चालक , पुलिस ने जब्त किए अवैध बजरी से भरे सात ट्रैक्टर

अवैध बजरी खनन परिवहन के मामले में निवाई पुलिस ने सात ट्रैक्टर जब्त किए है। बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को अन्तर जिला नाकाबंदी के दौरान गांव जामडोली में अवैध बजरी भरकर आ रहे दो ट्रैक्टर दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक बजरी से भरे ट्रैक्टर रास्ते में छोडकऱ भाग छूटे।

इसी प्रकार नटवाडा तिराहे पर नाकाबंदी चैक पोस्ट पर पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए। चालक नाकाबंदी देखकर फरार हो गए। गांव बहड़ में बनास नदी से अवैध बजरी भरकर आ रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया।

गांव नोहटा मोड से भी पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया। इसका चालक भी पुलिस को देखकर भाग छूटा। पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के मामले में ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों व मालिकों के विरुद्ध एमएमआरडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

तीन जने गिरफ्तार

राजकोट में शराब पीकर आए दिन वृद्ध माता-पिता से लड़ाई-झगड़ा कर परेशान करने व संग्रामपुरा गांव में बिजली ट्रासंफार्मर लगवाने की बात पर झगड़ा करने पर दूनी पुलिस ने दो भाई समेत तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थाना एएसआई भवानीशंकर जाट ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भाई राजकोट निवासी लोकेश व विक्रम पुत्र रामराज है। वही तीसरा आरोपी संग्रामपुरा निवासी श्योजी पुत्र दुर्गालाल कुम्हार है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करने की राजकोट निवासी वृद्ध माता-पिता की और से थाने में की शिकायत पर पुलिस ने लोकेश व विक्रम को गिरफ्तार किया वही संग्रामपुरा में बिजली ट्रासंफार्मर लगाने की बात पर परस्पर झगड़ा करने पर श्योजी कुम्हार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।