
आदर्श ग्राम पंचायत में पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा व नेहरू पार्क बदहाल स्थिति में है।
दूनी. एक तरफ जहां मंगलवार को देशभर में पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाने की तैयारियां की जा रही है। वहीं आदर्श ग्राम पंचायत में पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा व नेहरू पार्क बदहाल स्थिति में है। नेहरू पार्क को पंचायत प्रशासन की ओर से हटवाकर निर्माण करा दिया गया है।
अब केवल पार्क में प्रतिमा ही खड़ी हुई है। इस पर मिट्टी व धूल का गुब्बार छाया हुआ है। प्रतिमा के नीचे दरारें पडऩे लगी है। पूर्व सरपंच प्रेमचन्द गोखरू ने नेहरू पार्क का निर्माण कराया था। इसकी देखभाल भी पंचायत की आय से ही की जाती थी। नेहरू पार्क में पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का लोकार्पण तत्कालीन पंचायत राजमंत्री दामोदार लाल व्यास ने 29 दिसम्बर 196 5 में किया था।
पार्क में मेहन्दी की सहित फुलवारी लगी हुई थी। पण्डित नेहरू की प्रतिमा के चारों और पानी की फव्वारे चला करते थे। लोग पार्क को देखने अन्य जगह से भी आते थे। कस्बे में आसपास की डेढ़ दर्जन पंचायतों के ग्रामीण खरीदारी करने आते थे दोपहर के समय फुलवारी व दूब में बैठ कर आसानी से समय व्यतीत कर लेेते थे।
आज कस्बे में न तो पार्क है और न ही प्रतिमा की सार-सम्भाल की जा रही है। हालात ये हैं कि प्रतिमा के चारों और के फव्वारों को समाजकंटक ले गए। प्रतिमा के प्लेटफार्म को भी पंचायत प्रशासन ने छोटा करा दिया।अब तो नेहरू की प्रतिमा पर धूल का गुबार छाने लगा है।
इसमें दरारे पडऩे लगी हंै। पंचायत प्रशासन ने पार्क की जगह अटल सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा सामुदायिक भवन बनवाया दिया गया है। इनमें न्यायालय का कार्यालय खुलवा दिया गया है। नेहरू पार्क की जगह पर वाहनों की पार्किंग होने लगी है।
पंचायत में लगा है एसी
पंचायत कार्यालय भवन जरूर वातानुकूलित है। मिट्टी से बचने के लिए शीशे के द्वार बनाए हुए हैं, लेकिन प्रतिमा की सार-सम्भाल करने की किसी को सुध नहीं है।
Published on:
13 Nov 2017 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
