19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: गोगा नवमी पर शोभा यात्रा निकाली, व्यापार महासभा ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

वाल्मिीकी समाज की और से शनिवार को गोगा नवमी पर गोगा जी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वाल्मिीकी समाज के महिला-पुरूष गोगा जी महाराज के जयकारे व गीत गाते चल रहे थे।  

Google source verification

टोंक. वाल्मिीकी समाज की और से शनिवार को गोगा नवमी पर गोगा जी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शौभायात्रा में वाल्मिीकी समाज के महिला-पुरूष गोगा जी महाराज के जयकारे व गीत गाते चल रहे थे। शोभायात्रा कालीपलटन स्थित वाल्मिीकी समाज के मंदिर से से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई।

शोभायात्रा कालीपलटन, पांच बत्ती सुभाष बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां पर वाल्मिीकी समाज के लोगो ने गोगा जी महाराज के झण्डे की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में समाज के रामलाल सेलीवान, हकीकत राय सोदा, मनोज पारोचिया राजा, अजय सेलिवान, नाथू लाल, चन्द्रप्रकाश, पप्पू लाल, विवेक संगत, सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।