
श्याम भजन संध्या व गौ कीर्तन के लिए प्रचार रथों को किया रवाना
टोंक. श्रीगांधी गोशाला परिसर में सोमवार को होने वाली श्याम भजन संध्या व गौ कीर्तन कार्यक्रम के लिए गोशाला समिति की ओर से शनिवार सुबह घंटाघर से पांच प्रचार रथों रवाना किया गया। प्रचार रथों में गांधी गोशाला द्वारा बनाई गई एक बैलगाड़ी आकर्षण का केन्द्र रही। समिति के दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि प्रचार रथ 13 जनवरी तक शहर के सभी वार्ड व गलियों में जा जाकर भजन संध्या कार्यक्रम का प्रचार करेंगे।
गोशाला समिति सदस्यों ने दुकानों पर जा कर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भी दिया। इस दौरान कंकाली माता मंदिर महंत दुर्गापुरी, गांधी गोशाला समिति के रामू काहल्या, बालकिशन गर्ग, दुर्गेश गुप्ता, राजू खंडेलवाल गिर्राज खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, मनोज डिग्गी वाले, पदम गर्ग माधोदास बालानी बाबूलाल साहू, सोनू जैन आदि मौजूद रहे।
‘सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए धर्म-कर्म जरूरी’
बनेठा. कस्बा स्थित संत निवास में आचार्य विनित सागर और मुनि समर्पण सागर ने मंगल प्रवेश किया। आचार्य ने अपने प्रवचनों के दौरान कहा कि भौतिकता की चकाचौंध से मनुष्य का सामाजिक पतन हो रहा है। उसे अपना समाज व संस्कृति याद नहीं रही है और साथ ही अपना सभ्य जीवन भी भूल गया है।
आचार्य ने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी नैतिक-आचरण से विमुख होकर अपने उज्ज्वल भविष्य से वंचित हो रही है। समाज के प्रवक्ता हरीश पांड्या ने बताया कि सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नित्य पूजा व शांतिधारा की गई। शाम को मंगल आरती, शास्त्र-प्रवचन व गुरु-भक्ति का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
चौथ माता के लिए 13 को जाएगी पदयात्रा
टोंक. चौथमाता पदयात्रा संघ की ओर से चौथ माता बरवाड़ा के लिए पदयात्रा 13 जनवरी सुबह 9 बजे डिपो के बालाजी से रवाना होगी। अध्यक्ष कजोड़मल ने बताया कि पदयात्रा अन्नपूर्णा, बमोर, हरचंदेड़ा, अहमदपुरा चौकी होते हुए बनेठा में रात्रि विश्राम करेगी। जहां भजन संध्या होगी। दूसरे दिन 14 जनवरी को पदयात्रा चौथ माता के मंदिर पहुंचेगी।
Published on:
12 Jan 2020 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
