
ग्राम पंचायत की बैठक मेंं सर्वसम्मति से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव
पलाई. पलाई के ग्राम पंचायत भवन के सभागार में सरपंच गोपीलाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत कोरम के समक्ष विकास के प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम विकास अधिकारी जसराम मीणा ने बताया कि बोलसती से तेजाजी होकर बस स्टैण्ड तक सीसी रोड निर्माण कार्य, उक्त रास्ते का पटवारी से सीमाज्ञान करवाकर अतिक्रमण हटवाने, राजकीय उमावि पलाई में स्वीकृत मॉडल शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करवाने व स्टेज के सामने बची हुई जगह पर सीसी रोड निर्माण कार्य करवाने, चतरपुरा के राउप्रावि में विद्यालय परिसर का समतलीकरण, शौचालय व विद्यालय भवन की छत की मरम्मत करवाने सहित कई विकास कार्यो का प्रस्ताव लिया गया।
इस दौरान उपसरपंच लादूराम रैगर, ग्राम विकास अधिकारी जसराम मीणा, पटवारी नरेन्द्र वर्मा, कृषिपर्यवेक्षक थेलेन्द्र सिंह, लाइनमैन इन्द्रराज मीणा, वार्डपंच बनवारी लाल धाकड़, बीना देवी, टीकाराम मीणा, प्रहलाद वर्मा, पशु कम्पाउडर मनीष कुमार, मुरारीलाल मीणा, पम्पचालक प्रकाशचन्द धाकड़, छीतर गुर्जर, अंगद मीणा सहित वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।
अतिक्रमियों को किया पाबंद
पलाई. कस्बे में बोलसती के पास सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित मोरी पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने की शिकायत पर सरंपच व थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। सरपंच ने उक्त अतिक्रमियों के खिलाफ शिकायत पेश कर थानाधिकारी राधाकिशन मीणा को समस्याओं से अवगत बताया। बाद में थानाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता रूबिना मीना ने सरपंच गोपीलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी जसराम मीणा एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में आम रास्ते एवं सार्वजनिक मोरी का मौका स्थिति का जायजा लिया।
बाद में थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने अतिक्रमियों को बुलाकर पाबंद किया गया और उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सम्पति व आम रास्तों में अतिक्रमण नहीं करें। सिंचाई विभाग की कनिष्ठ अभियंता रूबिना मीना को थानाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सार्वजनिक मोरी पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ नोटिस देकर पाबंद किया जाए। इस दौरान उपसरपंच लादूराम रैगर, बीट प्रभारी कमलेश सैनी, जगदीश मीणा, गिर्राज मीणा, हजारी गुर्जर, छीतर ,कन्हैयालाल धाकड़, प्रकाशचन्द धाकड़, शंकरलाल गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Published on:
13 Mar 2020 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
